UP Assistant Teacher Exam 2026 Cancelled Or Not: यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो (UP Assistant Teacher Exam 2026) रहा है। इस नोटिस में कहा जा रहा है कि 3 और 4 दिसंबर को होने वाली सहायक शिक्षक की भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। इस खबर के बाद अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मच गया है। लेकिन छात्रों को घबराने या भ्रमित होने की कोई जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने नोटिस जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि ये खबर पूरी तरह से फर्जी है। परीक्षा अपने निर्धारित डेट और टाइम पर आयोजित की जाएगी।
जारी नोटिस में कहा गया है कि इस भर्ती का विज्ञापन 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। इसके लिए परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जानी है। सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों ने आयोग के नाम, लोगों और आधिकारिक लेटरहेड का इस्तेमाल करके एक फर्जी नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में दावा किया गया है कि 3 और 4 दिसंबर को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई है। हालांकि आयोग ने साफ किया है कि यह खबर पूरी तरह गलत और भ्रामक है। परीक्षा रद्द नहीं की गई है।
प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज
बता दें आयोग की ओर से “महत्वपूर्ण सूचना” के नाम से प्रसारित फर्जी सूचना का संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित व्यक्ति/संस्था के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही हेतु थाना कर्नलगंज, जनपद प्रयागराज में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

UP Assistant Teacher Exam 2026 Not Cancelled
अफवाहों पर न दें ध्यान
ऐसे में अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे सोशल मीडिया अथवा अन्य अनाधिकृत स्रोतों से प्रसारित किसी भी सूचना पर विश्वास न करें तथा न ही उसे आगे फॉरवर्ड करें। आयोग से संबंधित सभी सूचनाएं, विज्ञप्तियां, परीक्षा कार्यक्रम, संशोधन एवं अन्य आधिकारिक जानकारी केवल उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर प्रकाशित की जाती है।
UP Assistant Teacher Exam 2026 Date: कब होगी यूपी असिस्टेंट टीचर की परीक्षा
यूपीईएसएससी के असिस्टेंट टीचर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदगवारों को एक बार फिर सूचित किया जाता है कि परीक्षा अपने निर्धारित समय पर 3 और 4 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 3 से 4 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाइनलोड कर सकेंगे।
