एजुकेशन

UPSSSC Cane Supervisor Exam City Slip 2026: यूपीएसएसएससी केन सुपरवाइज भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

UPSSSC Cane Supervisor Exam City Slip 2026 Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। यहां परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSSSC Cane Supervisor Exam City Slip 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें यूपी केन सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप

UPSSSC Cane Supervisor Exam City Slip 2026 Released: यूपीएसएसएससी केन सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSSSC Cane Supervisor Exam City Slip) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। यहां परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UP Cane Supervisor Exam City Slip 2026 : कब होगी यूपीएसएसएससी केन सुपरवाइज की परीक्षा

बता दें यूपीएसएसएससी केन सुपरवाइजर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1182 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Cane Supervisor Exam City Slip 2026 Download

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC Cane Supervisor Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लि करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर सेव कर लें।

UPSSSC Cane Supervisor Exam City Slip: एग्जाम सिटी स्लिप पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. परीक्षा का नाम
  4. परीक्षा केंद्र के शहर का नाम

UP Cane Supervisor Admit Card 2026 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड

यूपीएसएसएससी केन सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड की बात करें तो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एडमिट कार्ड 25 नवंबर के आसपास जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article