GAIL Recruitment 2027: गेल (इंडिया) लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए भर्ती प्रक्रिया की जानकारी जारी की है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 'इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट' यानी GATE 2027 में हासिल किए गए अंकों के आधार पर किया जाएगा। GATE 2027 में शामिल होने वाले इंजीनियरिंग उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
GATE 2027 Dates
GAIL Executive Trainee Recruitment 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2027 से शुरू होंगे। उम्मीदवार 18 मार्च 2027 तक फॉर्म जमा कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इसके लिए GAIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
GATE 2027 Eligibility
Executive Trainee के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की बैचलर डिग्री होना जरूरी है। GATE 2027 Form केवल वही उम्मीदवार भर सकेंगे, जिन्होंने बैचलर डिग्री में कम से कम 65 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UPSSSC करेगा सीनियर इंस्ट्रक्टर के 132 पदों पर भर्ती, 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
भर्ती में चार प्रमुख इंजीनियरिंग डिसिप्लिन शामिल हैं:
- Chemical पद के लिए Chemical, Petrochemical और Chemical Technology जैसे विषय मान्य हैं।
- Instrumentation पद के लिए Instrumentation, Instrumentation and Control, Electronics and Instrumentation, Electrical and Instrumentation, Electronics तथा संबंधित विषयों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- Electrical पद के लिए Electrical, Electrical and Power, Electrical and Electronics आदि विषयों को शामिल किया गया है।
- Mechanical पद के लिए Mechanical, Production, Production and Industrial, Manufacturing, Mechanical and Automobile तथा संबंधित इंजीनियरिंग विषय मान्य होंगे।
GATE 2027 Age
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष है। उम्र की गणना 18 मार्च 2027 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता जरूर जांचनी चाहिए।
GATE 2027 स्कोर से होगी शॉर्टलिस्टिंग
इस भर्ती की खास बात यह है कि GAIL सीधे GATE 2027 के अंकों का इस्तेमाल करके उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को पहले GATE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा और परीक्षा देनी होगी। उम्मीदवार को उसी विषय का GATE पेपर चुनना होगा, जिस डिसिप्लिन के Executive Trainee पद के लिए आवेदन करना है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यूपी में डेयरी विभाग में DEO की नौकरी, 12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
