एजुकेशन

UPSSSC 2026: सीनियर इंस्ट्रक्टर के 132 पदों पर नौकरी, 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के 'सीनियर इंस्ट्रक्टर कैडर मेंस एग्जामिनेशन 2026' के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकेंगे।

Image

UPSSSC 2026: सीनियर इंस्ट्रक्टर के 132 पदों पर नौकरी

UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के 'सीनियर इंस्ट्रक्टर कैडर मेंस एग्जामिनेशन 2026' के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 21-परीक्षा/2026 के तहत निकाली गई है। इसके जरिए 'सीनियर इंस्ट्रक्टर' के 132 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इच्छुक उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकेंगे।

UPSSSC Senior Instructor Exam Form भरने के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 5 अक्टूबर 2026 है। वहीं, आवेदन में निर्धारित तरीके से बदलाव या सुधार करने के लिए 12 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है।

इस भर्ती के लिए UPSSSC PET 2025 में शामिल होना और वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है। PET स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को आगे की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

उम्र सीमा और जरूरी जानकारी

आवेदक की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिल सकती है। सीनियर इंस्ट्रक्टर के पद अलग-अलग विषयों में हैं, इसलिए शैक्षणिक योग्यता भी पद के अनुसार अलग हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन पढ़ना जरूरी है।

सिर्फ 25 रुपये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। सामान्य, ओबीसी, EWS, एससी, एसटी और PH कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क समान है।

चयन प्रक्रिया में PET 2025 के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के बाद मुख्य लिखित परीक्षा शामिल होगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article