एजुकेशन

Education News: पहली बार जून के बजाय अप्रैल में शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, पढ़ें पूरी खबर

Education News Today: भारत के सबसे सुंदर राज्यों में से एक गोवा में पहली बार नया शैक्षणिक सत्र जून के बजाय अप्रैल में शुरू किया गया है। बता दें, गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है। गोवा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी किए जा चुके हैं, और तुरंत ही नए सेशन को शुरू किया जा रहा है।

Image

गोवा में पहली बार जून के बजाय अप्रैल में शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

Education News Today: पहली बार गोवा में ऐसा होने जा रहा है कि किसी राज्य में जून या जुलाई की जगह अप्रैल से ही सत्र की शुरुआत हो रही है। बता दें, गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है। गोवा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी किए जा चुके हैं, और तुरंत ही नए सेशन को शुरू किया जा रहा है। प्राधिकारियों ने 7 अप्रैल को बताया कि अधिकतर छात्र इस नए बदलाव से खुश हैं, हालांकि कुछ ने गर्मी को लेकर शिकायत की है।

प्राधिकारियों ने बताया कि सोमवार 7 अप्रैल को कक्षाएं शुरू होने के बाद राज्य के स्कूलों में लगभग 90 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

एनईपी के तहत लिया गया निर्णय

यह बदलाव राज्य में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत किया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कक्षा पांचवी से बारहवीं तक के कुल 2,153 स्कूल हैं।

सोमवार 7 अप्रैल 2025 को कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू की गईं।

गोवा के शिक्षा सचिव प्रसाद लोलयेकर

राज्य के शिक्षा सचिव प्रसाद लोलयेकर ने सोमवार 7 अप्रैल 2025 सुबह पणजी के विभिन्न स्कूलों का दौरा कर पहले दिन छात्रों की उपस्थिति और उनकी प्रतिक्रिया की जानकारी ली।

80 प्रतिशत छात्र सरकार के निर्णय से खुश

लोलयेकर ने छात्रों से बातचीत के बाद बताया कि अप्रैल में नया सत्र शुरु होने से 80 प्रतिशत छात्र सरकार के निर्णय से खुश हैं। हालांकि, कुछ छात्रों ने गर्मी को लेकर असुविधा जताई।

उन्होंने बताया कि छात्रों ने स्कूलों में खेलों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की भी मांग की है।

बता दें, क्षेत्रफल की दृष्टि से गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है, इस बार के रिजल्ट सीजन में गोवा ने काफी जल्दी 10वीं व 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।

भाषा इनपुट के साथ

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article