Mexico Scholarship: विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना हर होनहार छात्र का होता है, लेकिन वित्तीय संसाधन और पढ़ाई का भारी खर्च अक्सर इस राह में सबसे बड़ी रुकावट बन जाते हैं। आर्थिक तंगी के कारण कई होनहार छात्र विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के अपने सपने को बाय-बाय कर देते हैं। ऐसे में यदि आप भी मैक्सिको (Mexico) की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं और आर्थिक तंगी आपकी राह में बाधा बन रही है, तो अब आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। मैक्सिको सरकार और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठन भारतीय और अन्य विदेशी छात्रों के लिए कई पूर्ण वित्त पोषित (Fully Funded) स्कॉलरशिप कार्यक्रम आयोजित करते हैं। ये स्कॉलरशिप न केवल आपकी ट्यूशन फीस माफ करती हैं, बल्कि रहने और खाने का खर्च भी उठाती हैं। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मैक्सिकन सरकार की मेरिट स्कॉलरशिप
मैक्सिको सरकार का विदेश मंत्रालय (SRE) अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए "Mexican Government Scholarship for International Students" प्रदान करता है। इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के मेधावी छात्रों को मैक्सिको में पढ़ाई और शोध के लिए आमंत्रित करना है। इस स्कॉलरशिप (mexico scholarship) के लिए वह सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो अंडरग्रेजुएट, मास्टर्स और पीएचडी कोर्स में प्रवेश प्राप्त करना चाहते हैं।
इस स्कॉलरशिप को प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए मेक्सिन एजुकेशनल संस्थान में पूरी ट्यूशन फीस में छूट मिलती है। इसके साथ ही उन्हें रहने, खाने और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए मंथली स्टाइपेंड भी दिया जाता है। इतना ही नहीं मैक्सिको की सरकार द्वारा उन्हें स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है और वीजा शुल्क में भी छूट मिलती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - USA से हायर एजुकेशन का है प्लान, जानिए भारतीय छात्रों के लिए क्या है वीजा नियम
स्कॉलरशिप के लिए क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- छात्र के पास अपनी पिछली अंतिम डिग्री में उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड होना चाहिए (न्यूनतम 80% या समकक्ष GPA)।
- अधिकांश कोर्स स्पेनिश भाषा में पढ़ाए जाते हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को स्पेनिश भाषा की बुनियादी या मध्यम स्तर की जानकारी (DELE सर्टिफिकेट) होनी चाहिए। कुछ अंग्रेजी माध्यम पाठ्यक्रमों के लिए TOEFL/IELTS की आवश्यकता हो सकती है।
- आवेदक के पास मैक्सिको के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित पाठ्यक्रम में प्रवेश का ऑफर लेटर होना अनिवार्य है।
स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज
1. ऑनलाइन आवेदन पत्र
2. पासपोर्ट की सत्यापित प्रति
3. शैक्षणिक ट्रांस्क्रिप्ट और डिग्री सर्टिफिकेट
4. मैक्सिकन विश्वविद्यालय से प्राप्त प्रवेश पत्र
5. स्पेनिश या अंग्रेजी भाषा दक्षता प्रमाण पत्र
6. स्टेटमेंट ऑफ पर्पस
7. मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- Turkiye में पढ़ाई के लिए विदेशी छात्रों को मिलती है ये स्कॉलरशिप, पढ़ाई के साथ रहने-खाने के लिए सरकार देती है आर्थिक सहायता
स्कॉलरशिप के लिए कैसे करें आवेदन
सबसे पहले मैक्सिको की भाग लेने वाली यूनिवर्सिटी की सूची देखें और अपने पसंदीदा कोर्स के लिए आवेदन करके ऑफर लेटर प्राप्त करें। उसके बाद मैक्सिकन विदेश मंत्रालय के आधिकारिक छात्रवृत्ति पोर्टल (SIGCA) पर विजिट करें। ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें, सभी व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण भरें और मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन पत्र की जांच करने के बाद उसे तय अंतिम तिथि से पहले जमा कर दें।
मैक्सिमो में पढ़ने का सपना देख रहे होनहार छात्र सरकार द्वारा दी गई इस स्कॉलरशिप के माध्यम से अपनी शिक्षा पूरी कर सकते हैं और एक बेहतरीन करियर की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
------------------------------------------------------------------------------------------
