एजुकेशन

Army Ordnance Corps Recruitment 2026: आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स में 2615 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, MTS और फायरमैन के लिए तुरंत करें आवेदन

Army Ordnance Corps Recruitment 2026: भारतीय सेना के रक्षा मंत्रालय के तहत आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स में ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि करीब आ गई है। उम्मीदवारों के पास केवल 2 दिन का समय बाकी रह गया है।

Image

Army Ordnance Corps Recruitment 2026 (Photo - AI/ Verfiead by Newsroom

Army Ordnance Corps Recruitment 2026: भारतीय सेना के रक्षा मंत्रालय के तहत आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स (AOC), सिकंदराबाद द्वारा ग्रुप 'सी' (Civilian) पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के ट्रेड्समैन मेट, फायरमैन, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA), मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और मटेरियल असिस्टेंट के कुल 2,615 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यदि आप रक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो तुरंत आधिकारिक पोर्टल aocrecruitment.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी और एप्लिकेशन प्रोसेस नीचे दिया गया है।

क्या है भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुए काफी समय हो गया है। लेकिन इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए अब केवल 2 दिन का समय बाकी रह गया है। जी हां, आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 है। ऐसे में आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वह लास्ट मिनट पर सर्वर डाउन और अन्य तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए आवेदन प्रक्रिया तुरंत पूरी करें।

AOC भर्ती 2026 में पदों का विवरण

पद का नाम (Name of Post)UREWSOBCSCSTकुल पद (Total)
ट्रेड्समैन मेट7281834832701351799
फायरमैन210921407840520
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA)421028168104
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)5814392111142
मटीरियल असिस्टेंट205148350
कुल पद (Total Vacancies)10583047033931972615

भर्ती के लिए क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

ट्रेड्समैन मेट/ फायरमैन/ एमटीएस: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट: 12वीं पास (10+2) के साथ कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड अनिवार्य।

मटेरियल असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट या मटेरियल मैनेजमेंट में डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। लेकिन इसमें मटेरियल असिस्टेंट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि इस पद के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष है। आरक्षित श्रेणियों (OBC/SC/ST) को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

पद का नामPay Level (7th CPC)
ट्रेड्समैन मेटLevel-1 (18,000 – 56,900 रुपये)
फायरमैनLevel-2 (19,900 – 63,200 रुपये)
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA)Level-2 (19,900 – 63,200 रुपये)
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)Level-1 (18,000 – 56,900 रुपये)
मटीरियल असिस्टेंटLevel-5 (29,200 – 92,300 रुपये)

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस

लिखित परीक्षा - 100 अंक/MCQ आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा (रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, मैथ्स, इंग्लिश)।

शारीरिक परीक्षण- केवल फायरमैन और ट्रेड्समैन मेट पदों के लिए रनिंग और फिजिकल टेस्ट।

स्किल/टाइपिंग टेस्ट - जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA) पद के लिए टाइपिंग स्पीड टेस्ट।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट - परीक्षा पास करने वाले उम्मीगवार अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में शामिल होंगे।

आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1- आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स की आधिकारिक वेबसाइट aocrecruitment.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Candidate Login' सेक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 3 - अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें और इच्छित पद का चयन करें।

स्टेप 4 - हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अनिवार्य दस्तावेज़ (PDF/JPEG) अपलोड करें।

स्टेप 5 - फॉर्म की अच्छी तरह जांच करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • वर्तमान पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल साइन
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • फोटो आईडी
  • पूर्व सैनिक के दस्तावेज

ऊपर दी गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। साथ ही उन्हें बता दें कि आवेदन से पहले वह एक बार जारी नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article