FMGE June 2026 Admit Card Released: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज ने FMGE जून 2026 सत्र का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे NBEMS की वेबसाइट पर लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 जून 2026 को कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित होगी। परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो ID साथ लाना जरूरी है। बिना इन दस्तावेजों के एंट्री नहीं मिलेगी। इससे पहले 17 जून को बोर्ड ने एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी, ताकि उम्मीदवार समय रहते ट्रैवल और रहने की व्यवस्था कर सकें।
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, सेंटर का पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े निर्देश दिए गए हैं। सभी डिटेल्स ध्यान से चेक कर लें। अगर कोई गलती दिखे तो तुरंत NBEMS से संपर्क करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: Jharkhand BTech Admission 2026: JEE Main स्कोर पर शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, 2 जुलाई तक करें आवेदन
FMGE June 2026 How to Download: ऐसे करें डाउनलोड
- NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- “FMGE June 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड खोलकर डिटेल्स चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
अहम तारीखें
| एग्जाम सिटी स्लिप: | 17 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी: | 24 जून 2026 |
| परीक्षा तिथि: | 28 जून 2026 |
| संभावित रिजल्ट: | 28 जुलाई 2026 तक |
उम्मीदवारों को सलाह है कि रिपोर्टिंग टाइम से पहले सेंटर पहुंचें और एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें। FMGE विदेश से MBBS पास करने वाले भारतीय और OCI उम्मीदवारों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट है, जो भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए जरूरी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: SAU Admission 2026: UG, PG और PhD में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, 30 जून है आखिरी तारीख
