NEET Re Exam 2026 Time, Pattern, Admit Card: भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 री एग्जाम 21 जून को आयोजित होने जा (NEET Re Exam 2026) रही है। NEET री-एग्जाम सिर्फ दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा नहीं है बल्कि यह राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के लिए अपनी परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कायम रखने की भी एक बड़ी (NEET Re Exam) चुनौती है। यही कारण है कि एनटीए ने इस बार कई बड़े बदलाव किए हैं। परीक्षा के समय में भी बदलाव किया गया है। एग्जाम एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट के बीच आयोजित की जाएगी। साथ ही एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। नीट री एग्जाम में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी यहां जान सकते हैं कि 3 क्या क्या बड़े बदलाव किए गए हैं, जो अभ्यर्थियों के लिए बेहद सहायक रहने वाला है।
NEET Re Exam 2026 Time Duration: परीक्षा की समय अवधि बढ़ा दी गई है
बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उम्मीदवारों से वर्षों से मिल रहे फीडबैक को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की कुल अवधि बढ़ा दी है। अब परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। यानी छात्रों को कुल 195 मिनट का समय मिलेगा। पहले की तुलना में यह बदलाव अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान बेहतर समय प्रबंधन का अवसर देगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुआ यूपीएससी ईएसई मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे तुरंत करें डाउनलोड

NEET Re Exam 2026
पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को मिलेगा ज्यादा समय
इसके अलावा दिव्यांग यानी पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मदवारों को तिरिक्त 65 मिनट का समय दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी दोपहर 2 बजे से शाम 6:20 तक अपना पेपर कंपलीट कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, HSSC परीक्षाओं के लिए मिलेगी मुफ्त बस सेवा
NEET Re Exam: रफ वर्क के लिए मिलेगी जगह
इसके अलावा अभ्यर्थियों को NEET UG 2026 के प्रश्नपत्र बुकलेट में रफ वर्क के लिए उपलब्ध स्थान भी बढ़ाया गया है। गणना आधारित प्रश्नों को हल करने के दौरान छात्रों को अक्सर अतिरिक्त जगह की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यह बदलाव विशेष रूप से फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे विषयों के अभ्यर्थियों के लिए लाभदायक माना जा रहा है।

NEET Re Exam 2026 Time, Pattern, Admit Card
NEET Re Exam Booklet Design: लेफ्ट हैंड छात्रों के लिए बदली बुकलेट डिजाइन
एनटीए ने बाएं हाथ से लिखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बुकलेट के लेआउट में खासतौर पर बदलाव किया है। अब प्रश्न पत्र बुकलेट में 4 रफ वर्क पेज दिए जाएंगे। 2 पेज निर्देश पेज के ठीक बाद में दिए जाएंगे। जबकि 2 पेज बुकलेट के अंत में रहेंगे। यह बदलाव खासकर बाएं हांथ से लिखने वाले अभ्यर्थियों के लिए किया गया है।
संयुक्त सचिव और डायरेक्टर को दी गई है जिम्मेदारी
बीते दिनों केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया था कि एनटीए की संस्थागत क्षमत को मजबूत करने के लिए कई नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संयुक्त सचिव और निदेशक स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि परीक्षा के संचालन में किसी प्रकार की कोई चूक न हो। इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने साइबर खतरों और अफवाहों से निपटने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की साइबर क्षमताओं को शामिल किया गया है।

NEET Re Exam 2026 Time, Pattern, Admit Card
NEET Re Exam Admit Card 2026: कब आएगा नीट री एग्जाम क एडमिट कार्ड
नीट री एग्जाम के एडमिट कार्ड की बात करें तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 14 जून 2026 तक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। ध्यान रहे उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
