एजुकेशन

Free Bus Service: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, HSSC परीक्षाओं के लिए मिलेगी मुफ्त बस सेवा

Free Bus Service For HSSC Exam: हरियाणा सरकार ने एचएससी की ओर से आयोजित पीएमटी, पीएसटी, स्किल टेस्ट व लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के लिए फ्री रोडवेज सुविधा की घोषणा की है। इस बात की जानकारी एचएसससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने ट्वीट कर दी है।

Image

Free Bus Service For HSSC Exam: HSSC परीक्षाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू

Free Bus Service For HSSC Exam: हरियाणा सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, पंचकूला द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के लिए फ्री बस सेवा की घोषणा की है। यह सुविधा लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक स्क्रीनिंग परीक्षण (PST) में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को दी जाएगी। राज्य सरकार का यह निर्णय दूर दराज से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। इससे छात्रों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। छात्र समय पर अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंच सकेंगे।

Haryana Government Free Bus Service: ट्वीट कर दी जानकार

इस बात की जानकारी एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने ट्वीट कर दिया है। जारी ट्वीट में कहा गया है कि भर्ती उद्देश्यों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा समय-समय पर आयोजित लिखित परीक्षाओं, स्किल टेस्ट, शारीरिक माप परीक्षण (PMT) तथा शारीरिक स्क्रीनिंग परीक्षण (PST) में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाती है।

परीक्षा की जानकारी परिवहन विभाग को दी जाए

साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी परिवहन विभाग को पर्याप्त समय पूर्व उपलब्ध कराई जाए, ताकि परीक्षा के दिनों में सभी अभ्यर्थियों को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा सकें। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया जाता है।

राज्य सरकार के इस फैसला का स्वागत

बता दें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। ऐसे में निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था से न केवल उम्मीदवारों का आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि परीक्षा केंद्रों तक उनकी समय पर पहुंच भी सुनिश्चित हो सकेगी। युवाओं के बीच सरकार के इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है और इसे रोजगार की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article