एजुकेशन

EMRS Exam City Slip 2026: टियर-2 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप हुई जारी, emrs.tribal.gov.in से करें डाउनलोड

EMRS Exam City Slip 2026: NESTS ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पदों की भर्ती के लिए होने वाली टियर 2 परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे emrs.tribal.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

टियर-2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी

EMRS Exam City Slip 2026: राष्ट्रीय शिक्षा समिति (NESTS) द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसके लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किए। भर्ती के लिए आयोजित की गई। टियर 1 परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं। टियर 2 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए NESTS ने EMRS सिटी एग्जाम स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार NESTS की आधिकारिक वेबसाइट से nests.tribal.gov.in डाउनलोड कर सकते हैं।

EMRS Exam 2026: कब होगी टियर 2 की परीक्षा

बता दें कि EMRS Tier 2 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि EMRS Exam 2026 परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24 और 25 मार्च 2026 को किया जाएगा। टियर 2 परीक्षा का आयोजन 7267 रिक्तियों को भरने के लिए किया जा रहा है।

EMRS Exam City Slip 2026: कैसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड

1. EMRS परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार NESTS की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होमपेज पर कैंडिडेट लॉगिन पर क्लिक करें।

3. नए पेज पर उम्मीदवारों को 'EMRS Exam City Slip 2026' का लिंक दिखाई देगा।

4. इस लिंक पर क्लिक करें।

5. उम्मीदवार अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।

6. अब उम्मीदवार की स्क्रीन पर आपका एग्जाम सिटी स्लीप आ जाएगी।

7. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी निकालें।

EMRS Exam 2026 Admit Card: कब जारी होंगे परीक्षा एडमिट कार्ड

EMRS परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिसे उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article