साउथ मूवीज

Toxic के महंगे टिकिट प्राइज से परेशान? दिल्ली में ऐसे देखें 95 रुपये में Yash की मूवी

यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के महंगे टिकिट प्राइज से अगर आप परेशान हैं तो आइए आपको बताते हैं कि आप इसे दिल्ली में रहते हुए सिर्फ 95 रुपये में कैसे देख सकते हैं?

Image

Toxic के महंगे टिकिट प्राइज से परेशान? दिल्ली में ऐसे देखें 95 रुपये में Yash की मूवी

KEY HIGHLIGHTS
  • यश की टॉक्सिक के महंगे टिकिट से परेशान हैं लोग
  • टॉक्सिक को लेकर जबरदस्त उत्साह है
  • दिल्ली में 95 रुपये में देख सकते हैं टॉक्सिक

केजीएफ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर पूरा देश उत्साहित है। ये बात मेकर्स भी अच्छी तरह से समझते हैं, जिस कारण वो इसके टिकिट का प्राइज बढ़ाकर रख रहे हैं। इससे फिल्म टॉक्सिक की कमाई ना केवल ज्यादा होगी बल्कि कई रिकॉर्ड भी टूटेंगे। बढ़े हुए टिकिट प्राइज से मेकर्स को तो फायदा होगा ही लेकिन दर्शकवर्ग में थोड़ी परेशानी देखने को मिल रही है क्योंकि हर किसी को पता है कि टॉक्सिक की वजह से उनकी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली होने वाली है। अगर आप भी टॉक्सिक के टिकिट प्राइज से परेशान हैं और दिल्ली में रहते हैं तो हमारे पास आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हम आपको बताएंगे कि दिल्लीवासी कैसे यश की टॉक्सिक को मात्र 95 रुपये में देख सकते हैं... TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Gun maaster G9 Teaser: इमरान हाशमी-हिमेश रेशमिया काटेंगे बवाल...

दिल्लीवाले 95 रुपये में देख पाएंगे Yash की Toxic

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और सस्ते में फिल्म टॉक्सिक देखना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए एक अनोखा जुगाड़ है। यूं तो दिल्ली एनसीआर में फिल्म टॉक्सिक का टिकिट 300 से लेकर 2700 तक बिक रहा है लेकिन आप इसके लिए मात्र 95 रुपये में देख सकते हैं। इसके लिए आपको दिल्ली के दरियागंज इलाके में स्थित डिलाइट सिनेमा का टिकिट खरीदना होगा। यहां थिएटर ओनर ने नीचे की सीटों का टिकिट मात्र 95 रुपये कर रखा है। आप किसी भी शो में जाकर इसे खरीद सकते हैं और सस्ते में टॉक्सिक देख सकते हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Monster: सलमान खान खुद करेंगे सारे स्टंट्स, बॉडी डबल की हार्ट सर्जरी के बाद भाईजान ने लिया फैसला

Toxic एडवांस बुकिंग से कमा चुकी है 41 करोड़ रुपये

यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग कमाल की चल रही है। ये मूवी एडवांस बुकिंग के माध्यम से 41 करोड़ रुपये का कारोबार अब तक दर्ज करा चुकी है। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि जिस रफ्तार से टॉक्सिक कमाई कर रही है, पहले दिन इसकी कुल कमाई 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article