एजुकेशन

Germany में पढ़ने के लिए भारतीय छात्रों को मिलती है यह स्कॉलरशिप, जानें क्या है एलिजिबिलिटी और अन्य डिटेल्स

Germany में हायर एजुकेशन प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा भारतीय छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है, जो रहने के खर्च के साथ इंश्योरेंस के अलावा अन्य व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने में सहायक होती है।

Image

Germany में पढ़ने के लिए भारतीय छात्रों को मिलती है यह स्कॉलरशिप (Photo- AI)

Germany Scholarships for Indian students: यूरोप के प्रमुख एजुकेशन सेंटरों में शुमार जर्मनी (Germany) उच्च शिक्षा के लिए आज भारतीय छात्रों की पहली पसंद बनता जा रहा है। वर्ल्ड क्लास एजुकेशन, अत्याधुनिक रिसर्च सुविधाएं और पढ़ाई के बाद मिलने वाले करियर के बेहतर अवसर इसे एक बेहतरीन स्टडी डेस्टिनेशन बनाते हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि जर्मनी की अधिकतर पब्लिक यूनिवर्सिटीज में बैचलर और मास्टर की ट्यूशन फीस बिल्कुल मुफ्त है। लेकिन रहने के खर्च, इंश्योरेंस और अन्य व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिर मदद की जरूरत पड़ती ही है। छात्रों की इसी कमी को पूरा करती है DAAD (Deutscher Akademischer Austauschdienst) स्कॉलरशिप। आइए जानते हैं कि भारतीय छात्र जर्मनी में पढ़ाई के लिए इस स्कॉलरशिप का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

DAAD स्कॉलरशिप क्या है?

'DAAD' यानी जर्मन एकेडमिक एक्सचेंज सर्विस, दुनिया के सबसे बड़े स्कॉलरशिप संगठनों में से एक है। यह जर्मन सरकार द्वारा फंडेड है, जिसका मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय छात्रों को जर्मनी में मास्टर डिग्री (Masters Degree) और पीएचडी (PhD) की पढ़ाई करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसका लाभ भारतीय छात्रों द्वारा भी उठाया जाता है। जानकारी के अनुसार, हर साल इस स्कॉलरशिप के माध्यम से हजारों भारतीय छात्र जर्मनी में पढ़ाई करने के लिए होने वाले रहने और खाने का खर्च उठा पाते हैं।

स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाले प्रमुख लाभ

यदि आपका चयन DAAD स्कॉलरशिप के लिए हो जाता है, तो आपको इसके माध्यम से निम्नलिखित सुविधाएं मिलती हैं -

मासिक स्टाइपेंडइस स्कॉलरशिप के माध्यम से मास्टर डिग्री के छात्रों को लगभग 934 यूरो प्रति माह और पीएचडी/रिसर्च स्कॉलर्स को लगभग 1,200 यूरो प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाता है।
यात्रा भत्तारहने के खर्चे से अलावा भारत से जर्मनी जाने और वापस आने के लिए हवाई यात्रा का खर्च भी इस स्कॉलरशिप में कवर किया जाता है।
हेल्थ इंश्योरेंसजर्मनी में अनिवार्य स्वास्थ्य, दुर्घटना और व्यक्तिगत दायित्व बीमा का पूरा खर्च स्कॉलरशिप के तहत कवर होता है।
स्टडी और रिसर्च अलाउंसरिसर्च से जुड़ी सामग्री या किताबों के लिए एकमुश्त अनुदान मिलता है।
फ्री जर्मन लैंग्वेज कोर्सपढ़ाई शुरू होने से पहले छात्रों के लिए 2 से 6 महीने का मुफ़्त जर्मन भाषा कोर्स भी शामिल होता है।

DAAD स्कॉलरशिप के लिए क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

DAAD स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले भारतीय छात्रों को कुछ कड़े मानकों पर खरा उतरना अनिवार्य है। जो इस प्रकार है -

- उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 4 साल की बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

- उम्मीदवार का शैक्षणिक रिकॉर्ड बेहतरीन होना अनिवार्य है।

- डेवलपमेंट-रिलेटेड (EPOS) कोर्सेज के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अपनी अंडरग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का फुल-टाइम वर्क एक्सपीरियंस होना आवश्यक है।

- आपकी लास्ट डिग्री को पूरा हुए 6 साल से अधिक का समय नहीं होना चाहिए।

लैंग्वेज को लेकर क्या है नियम

यदि आपका कोर्स अंग्रेजी माध्यम में है, तो आपको IELTS (न्यूनतम 6.5 बैंड) या TOEFL का स्कोर कार्ड देना होगा। यदि कोर्स जर्मन भाषा में है, तो जर्मन भाषा का प्रमाण पत्र (B1/B2 या TestDaF) अनिवार्य है। उम्मीदवारों को इन दोनों भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। अंग्रेजी भाषा मे कोर्स करने वाले उम्मीदवार को जर्मनी में पढ़ने और रहने के लिए बेसिक जर्मन भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

EU फॉर्मेट में अपडेटेड बायोडाटा
लेटर ऑफ मोटिवेशन (SOP) (जिसमें यह स्पष्ट हो कि आप यह कोर्स क्यों करना चाहते हैं।)
करंट/पूर्व नियोक्ता का लेटर ऑफ रिकमेंडेशन
कॉलेज या यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर द्वारा जारी एकेडमिक
सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री)।
भाषा दक्षता प्रमाण पत्र (IELTS/TOEFL/जर्मन सर्टिफिकेट)।

क्या है स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है -

1. सबसे पहले आधिकारिक DAAD Scholarship Portal पर जाएं और अपना प्रोफाइल बनाएं।

2. अपनी पढ़ाई के क्षेत्र के अनुसार उपयुक्त स्कॉलरशिप प्रोग्राम का चयन करें।

3. अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे एजुकेशन, पर्सनल डिटेल्स आदी भरें।

4. मांगे गए सभी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करें।

5. आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और और इसका प्रिंट आउट लें।

उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन आमतौर पर हर साल मई से शुरू होते हैं और प्रोग्राम के अनुसार, यह अगस्त से अक्टूबर तक चलते हैं। इस स्कॉलरशिप से संबंधन में अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

जर्मनी में मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ DAAD जैसी स्कॉलरशिप भारतीय छात्रों के लिए वैश्विक स्तर पर अपने करियर को नई पहचान देने का एक बेहतरीन मौका है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article