साउथ मूवीज

Jeeva Joseph और Aparna Thomas का हुआ तलाक, 11 साल बाद टूटा रिश्ता

Jeeva Joseph-Aparna Thomas Confirmed Their Divorce: जीवा जोसेफ और अपर्णा थॉमस ने अपनी शादी खत्म कर ली है। दोनों ने अगर होकर अपनी जिंदगी के अगले पड़ाव की शुरुआत करते हुए प्राइवेसी की गुजारिश की है।

Image

जीवा जोसेफ और अपर्णा थॉमस का तलाक कन्फर्म (Pic Credit: Instagram)

Jeeva Joseph-Aparna Thomas Divorce: मशहूर कपल जीवा जोसेफ (Jeeva Joseph) और अपर्णा थॉमस (Aparna Thomas) ने अपनी 11 साल पुरानी शादी खत्म करने की बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट शेयर कर अलग की जानकारी साझा की। अलग होने के बाद इस कपल ने लोगों से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। हैरानी की बात यह है कि दोनों ने 24 अगस्त 2026 को अलग होने की घोषणा की जब इनकी शादी को 11 साल होने वाले थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Monster: सलमान खान खुद करेंगे सारे स्टंट्स, बॉडी डबल की हार्ट सर्जरी के बाद भाईजान ने लिया फैसला)

अपर्णा थॉमस ने बताई दिल की बात

जीवा जोसेफ से अलग होने की घोषणा करने के बाद अपर्णा थॉमस ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि वह जानती हैं कि कई लोग उनकी तरफ से जवाब का इंतजार कर रहे थे, इसलिए उन्होंने खुद इस बारे में बता दिया। अपर्णा ने साफ कहा कि उनकी शादी अब खत्म हो चुकी है। उन्होंने बताया कि ऐसा करना आसान नहीं था लेकिन उनके लिए यह जरूरी था। अपर्णा के मुताबिक अब वह इस फैसले के बाद शांत महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह खुश हैं, खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं और पहले के मुकाबले काफी हल्का महसूस कर रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: बिकिनी में राखी बांधने पर Kangana Ranaut ने Kriti Sanon को घेरा, बोलीं 'ये बेहद अजीब है...')

नहीं बताया तलाक लेने का कारण

अपर्णा ने अपनी शादी टूटने की वजह के बारे में कोई खुलासा करना सही नहीं समझा। उन्होंने कहा कि कुछ बातें बेहद पर्सनल होती हैं। उन चीजों को वो पब्लिक में नहीं लाना चाहती हैं। उन्होंने साफ किया कि अब वह अपने अतीत को पीछे छोड़कर जिंदगी में आगे बढ़ाना चाहती हैं।
Jeeva Joseph-Aparna Thomas Confirmed Their Divorce

Jeeva Joseph-Aparna Thomas Confirmed Their Divorce

जीवा जोसेफ ने भी किया रिश्ते के खत्म होने का ऐलान

जीवा जोसेफ ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को तलाक की जानकारी दी। उन्होंने कहा यह चीजें उनके लिए आसान नहीं थीं। उन्होंने अपने फैन्स को इस बात की सीधे शेयर की। जीवा ने बताया कि उन्होंने और अपर्णा ने इस बात को स्वीकार किया कि उनकी शादी आगे नहीं चल सकती। इसलिए दोनों ने आने-अपने रास्ते अलग कर लिए।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article