EMRS Answer Key 2025 Released: जारी हुई ईएमआरएस टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती परीक्षा की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jan 6, 2026, 06:01 AM IST
EMRS Answer Key 2025, EMRS TGT, PGT, Warden, Accountant Answer Key Released: नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) कर्मचारी चयन परीक्षा (ESSE) 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
EMRS Answer Key 2025 Released: यहां डाउनलोड करें ईएमआरएस टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए आंसर की
EMRS Answer Key 2025, EMRS TGT, PGT, Warden, Accountant Answer Key Released: ईएमआरएस एनईएसटीएस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (EMRS Answer Key 2025) खबर है। नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) कर्मचारी चयन परीक्षा (ESSE) 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर (EMRS Answer Key) दी है। यहां टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ जैसे टीजीटी, पीजीटी, हॉस्टल वार्ड और अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर अपनी उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
EMRS Answer Key 2025: कब हुई थी परीक्षा
बता दें यह आंसर की 13, 14 और 21 दिसंबर, 2025 को आयोजित परीक्षाओं के लिए हैं। यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकता है।
EMRS Answer Key 2025: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले nests.tribal.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर EMRS TGT, PGT, Warden And Accountant Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।
EMRS Teaching Non Teaching Selection Process: यहां देखें चयन प्रक्रिया
यहां टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ता है। लिखित कर्मचारी चयन परीक्षा (ईएसएसई) होती है, उसके बाद योग्यता भाषा प्रवीणता परीक्षा, फिर कौशल परीक्षा या साक्षात्कार (विशेष रूप से प्रधानाचार्य के पद के लिए) होता है और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) और चिकित्सा परीक्षा होती है। परिणाम प्रथम और द्वितीय स्तर (ईएसएसई) की परीक्षाओं और पद-विशिष्ट चरणों में प्राप्त योग्यता के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं।