दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने PG CSAS एडमिशन 2026 के स्पॉट राउंड-2 में सीट अलॉटमेंट से जुड़ी प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ा दी है। यूनिवर्सिटी ने सीट स्वीकार करने, आवेदन के वेरिफिकेशन और फीस जमा करने के लिए नई तारीखें जारी की हैं। उम्मीदवार DU की एडमिशन वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
DU की ओर से जारी नए शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक अपनी अलॉट की गई सीट को ऑनलाइन स्वीकार कर सकते हैं।
इसके बाद संबंधित विभाग, सेंटर या कॉलेज उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन की जांच करेंगे। यह वेरिफिकेशन 22 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक पूरा किया जाएगा। सीट स्वीकार होने और आवेदन वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवारों को एडमिशन फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 23 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक है।
यानी उम्मीदवारों को तय समय सीमा का खास ध्यान रखना होगा। किसी भी चरण में देरी होने पर एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: Study in Scotland: स्कॉटलैंड में पढ़ाई क्यों करना चाहते हैं भारतीय छात्र? जानें कैसे मिलता है एडमिशन, क्या हैं वीजा के नियम
DU PG CSAS Round 2 में सीट कैसे स्वीकार करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी अलॉट की गई सीट स्वीकार कर सकते हैं:1. सबसे पहले DU की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
2. अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से CSAS पोर्टल में लॉगिन करें।
3. अपने डैशबोर्ड पर दिखाई दे रहे सीट अलॉटमेंट लिंक को खोलें।
4. अलॉट की गई सीट के सामने दिए गए ‘Accept’ विकल्प पर क्लिक करें।
5. निर्धारित ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
6. आवेदन को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट कर दें।
7. अंत में कंंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे सीट स्वीकार करने और फीस जमा करने से पहले अपने डैशबोर्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। फीस भुगतान के बाद कंफर्मेशन पेज को भविष्य के लिए संभालकर रखना भी जरूरी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Choice Filling और Choice Locking में क्या है अंतर? एडमिशन से पहले समझ लें
