एजुकेशन

DU PG Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन का शेड्यूल जारी, MSc, MCom में इस दिन से शुरू होगा दाखिला

Delhi University PG Course Admission Schedule: दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, DU PG Admission 2024 के लिए पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 22 जून 2024 को जारी होगा। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन किए हैं वो DU Admission की ऑफिशियल वेबसाइट admission.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

दिल्ली यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन 2024

Photo : Times Now Digital

Delhi University PG Course Admission Date: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, DU PG Admission 2024 के लिए पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 22 जून 2024 को जारी होगा। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन किए हैं वो DU Admission की ऑफिशियल वेबसाइट admission.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

दिल्ली यूनिवर्सिटी पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी CSAS Portal पर होती है। DU CSAS Portal पर सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सीट रिजर्व करना होगा। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं।

DU PG Admission Result ऐसे करें चेक

  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- admission.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर DU PG Admission Seat Allotment Result 2024 के ऑप्शन पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर अपने कॉलेज के अनुसार दिए लिंक पर जाना होगा।
  • कैंडिडेट्स रोल नंबर के अनुसार रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
ये भी पढ़ें: नालंदा यूनिवर्सिटी में एडमिशन कैसे होता है, कौन-कौन से कोर्स कराए जाते हैं?

DU PG Admission Schedule

एक बार डीयू पीजी 2024 राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट आने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी सीटों की पुष्टि करने का मौका मिलेगा। यह प्रक्रिया 22 जून को शाम 5 बजे से 27 जून को शाम 4:59 बजे तक जारी रहेगी। प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 28 जून शाम 4:59 बजे तक है।

इसके बाद दूसरे राउंड की सूची 2 जुलाई को शाम 5 बजे जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को 6 जुलाई तक अपनी सीट पक्की करने का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों के पास जुलाई शाम 4.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन को सत्यापित और स्वीकृत करने का समय होगा। 8. दूसरी सूची के तहत भुगतान करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई है। मध्य प्रवेश प्रक्रिया 11 जुलाई से 13 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article