एजुकेशन

Nalanda University Admission 2024: नालंदा यूनिवर्सिटी में किन कोर्सेज की होती है पढ़ाई, कैसे मिलता है एडमिशन, जानें MBA की फीस

Nalanda University Courses, Fees and Admission Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया है। नालंदा यूनिवर्सिटी में नए सेशन में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नालंदा यूनिवर्सिटी में पीजी और पीएचडी कोर्स के अलावा कई शॉर्ट टर्म, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी कराए जा रहे हैं। आइए कोर्सेज, फीस और एडमिशन प्रोसेस को विस्तार से जानते हैं।

Image

नालंदा यूनिवर्सिटी में एडमिशन

Photo : Times Now Digital

Nalanda University Courses, Fees and Admission Process: भारत का गौरव कहे जाने वाले नालंदा विश्वविद्यालय को नया स्वरूप मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया है। 800 वर्षों से ज्यादा के इंतजार के बाद Nalanda University फिर से जीवंत हुई है। इस यूनिवर्सिटी का नया कैंपस बेहद खूबसूरत और बड़ा है। अगर आप भी इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है। नालंदा यूनिवर्सिटी में कौन-कौन से कोर्सेज कराए जा रहे हैं? यहां दाखिला कैसे होता है? और यहा का फीस स्ट्रक्चर क्या है? इन सभी सवालों के जवाब यहां देख सकते हैं।

Nalanda University Courses: कौन-कौन से कोर्सेज?

नालंदा यूनिवर्सिटी में फिलहाल फुल टाइम के मास्टर्स कोर्स और PhD के लिए ही आवेदन लिए जा रहे हैं। यहां एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। बता दें कि मास्टर्स कोर्स दो साल की अवधि के लिए चलाए जा रहे हैं। वहीं, पीएचडी कोर्स चार साल के लिए उपलब्ध हैं। आइए मास्टर्स की लिस्ट देखते हैं-

कोर्स का नामकोर्स की अवधि
MA in Hindu Studies (Sanatana Dharma)02 साल
MA in World Literature02 साल
MBA in Sustainable Development and Management1 साल डिप्लोमा करके छोड़ भी सकते हैं।
MSc in Ecology and Environment Studies02 साल
MA in Historical Studies02 साल
MA in Buddhist Studies, Philosophy and Comparative Religions02 साल
MA in International Relations and Peace Studies02 साल
MA in Archaeology02 साल

Nalanda University Admission 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Nalanda University Diploma and Certificate Courses

नालंदा यूनिवर्सिटी में पीजी और पीएचडी कोर्स के अलावा कई शॉर्ट टर्म, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी कराए जा रहे हैं। डिप्लोमा कोर्स 1 साल के लिए उपलब्ध है, जिसमें क्लासेस हफ्ते में दो दिन चलेंगी। इसके लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की लिस्ट नीचे देख सकते हैं-

Nalanda University Short Term Courses

Nalanda University Short Term Courses

Nalanda University Admission 2024: कैसे लें एडमिशन?

नालंदा यूनिवर्सिटी में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर एडमिशन को लेक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। ऐसे में जो छात्र यहां एडमिशन लेना चाहते हैं वो Nalanda University की ऑफिशियल वेबसाइट- nalandauniv.edu.in पर जाना होगा। नालंदा यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए वेबसाइट पर जाकर कोर्स के अनुसार रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। स्टेप बाय स्टेप एडमिशन प्रोसेस नीचे देख सकते हैं-

स्टेप 1: एडमिशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- nalandauniv.edu.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: प्राप्त एप्लीकेशन को यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा शॉर्टलिस्ट किया जाएगी।

स्टेप 3: सबसे पहला सेलेक्शन कैंडिडेट्स की योग्यता, रिजल्ट और मार्क्स के आधार पर होगा।

स्टेप 4: इसके बाद शॉर्टलिस्टेड छात्रों की लिखावट और SoP को देखा जाएगा।

स्टेप 5: अंत में फाइनल सेलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा।

Nalanda University Students.

नालंदा यूनिवर्सिटी कैंपस

Nalanda University MBA Fees: कितनी है एमबीए की फीस?

नालंदा यूनिवर्सिटी की तरफ से सभी कोर्स की डिटेल्स वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यहा मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी MBA कोर्स 2 साल की अवधि के साथ चलाए जा रहे हैं। नीचे कोर्स की डिटेल्स देख सकते हैं-

  • MBA कोर्स कुल चार सेमेस्टर में चलेंगे।
  • एडमिशन फीस 6000 रुपये है जो सिर्फ पहले सेमेस्टर में ही देना होगा।
  • Tuition Fess हर सेमेस्टर के लिए है। ट्यूशन फीस हर सेमेस्टर में 50,000 रुपये है।
  • हर साल Miscellaneous Fees 2,500 रुपये है।
  • सिक्योरिटी फीस सिर्फ एक बार 6000 रुपये जमा करनी है।
  • पहले साल कुल 1,17,000 और दूसरे साल 1,05,000 रुपये फीस है।
  • एमबीए की कुल फीस- 2,22,000 रुपये है।
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article