Medical की टॉप 8 ब्रांच कौन-सी हैं? देती हैं सबसे ज्यादा सैलरी

Highest Paying Medical Branches: मेडिकल फील्ड एक अच्छे और हाई सैलरी वाले करियर के तौर पर जानी जाती है। मेडिकल एक बहुत बड़ी फील्ड है, इसमें एक या दो नहीं बल्कि ढेरों ब्रांच है। ऐसे में कौन-सी ब्रांच हाई इनकम वाली है, जिसकी शिक्षा कक्षा 12वीं के बाद प्राप्त की जा सकती है। देश के विभिन्न मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए NEET UG परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसमें सफलतापूर्वक पास होने वाले उम्मीदवार प्राप्त रैंक के आधार पर देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज और इंस्टीट्यूट में प्रवेश ले पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेडिकल के क्षेत्र में हाई सैलरी वाली टॉप 8 ब्रांच कौन-सी है, जिन्हें पढ़ लिया तो आपका भी फ्यूचर सेट हो जाएगा। आइए जानते हैं।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated May 1 2026, 18:02 IST
न्यूरो सर्जरी (Neurosurgery)Image Credit : Canva01 / 08

न्यूरो सर्जरी (Neurosurgery)

​भारत में मेडिकल के क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन वाली शाखाओं में से एक है न्यूरोसर्जरी। न्यूरो सर्जन मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और तंत्रिका तंत्र से संबंधित जटिल सर्जरी करते हैं। इनकी सैलरी 33 लाख से 34 लाख रुपये होती है और अगर आपका अनुभव बहुत अच्छा है तो सैलरी करोड़ों में भी जा सकती है।​

कार्डियोलॉजी और कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी Image Credit : Canva02 / 08

कार्डियोलॉजी और कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी

​हृदय रोगों (Heart Diseases) के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को कार्डियोलॉजिस्ट और कार्डियोवैस्कुलर सर्जन कहा जाता है। यह विशेष रूप से हार्ट सर्जन और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, भारत में बहुत अच्छा कमाते हैं। इनकी सैलरी 20 से 25 लाख रुपये सालाना होती है।​

गैस्ट्रोएंटरोलॉजीImage Credit : Canva03 / 08

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी

​पेट और डाइजेशन संबंधित परेशानी, लिवर और अन्य दिक्कतों को चेक करने वाले डॉक्टरों को गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट कहा जाता है। इनकी सालाना इनकम 30 से 32 लाख रुपये होती है।​

ऑन्कोलॉजीImage Credit : Canva04 / 08

ऑन्कोलॉजी

​कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के करने वाले डॉक्टरों को ऑन्कोलॉजिस्ट कहा जाता है। बीते सालों से ऑन्कोलॉजी डॉक्टरों की मांग बढ़ती जा रही है। मेडिकल के क्षेत्र में यह हाईएस्ट पेयिंग ब्रांच में से एक है। इनकी सैलरी की बात करें तो यह 28 से 30 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं।​

जनरल सर्जरी Image Credit : Canva05 / 08

जनरल सर्जरी

​अस्पताल में एक जनरल सर्जन होता ही है। सर्जरी डिपार्टमेंट काम करने वाले डॉक्टर भी अच्छी-खासी सैलरी कमाते हैं। शुरुआती समय में थोड़ी परेशानी होती है, लेकिन उसके बाद 15 से 25 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।​

ऑर्थोपेडिक Image Credit : Canva06 / 08

ऑर्थोपेडिक

​हड्डियों, जोड़ों और रीढ़ की हड्डी के डॉक्टर को ऑर्थोपेडिक कहा जाता है। यह विशेष रूप से ट्रॉमा और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में माहिर डॉक्टर होते है। इनकी कमाई की बात करें तो सालाना इनकम 14 से 18 लाख रुपये होती है।​

रेडियोलॉजी​Image Credit : Canva07 / 08

रेडियोलॉजी​

​रेडियोलॉजिस्ट एमआरआई, सीटी स्कैन और एक्स-रे जैसी तकनीकों के माध्यम से निदान (Diagnosis) करते हैं। यह ब्रांच न केवल हाई-पेइंग है, बल्कि इसमें वर्क लाइफ बैलेंस भी बहुत अच्छा माना जाता है। सैलरी की बात करें तो इनकी सैलरी 15 से 20 लाख रुपये सालाना होती है।​

डर्मेटोलॉजी​Image Credit : Canva08 / 08

डर्मेटोलॉजी​

​त्वचा संबंधी रोगों के साथ-साथ कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं, जैसे कि लेजर उपचार, त्वचा की देखभाल और एंटी-एजिंग उपचारों की बढ़ती मांग के कारण यह डर्मेटोलॉजी में जाने वाले छात्रों की संख्या बढ़ गई है। यह मेडिकल के क्षेत्र में अधिक इनकम वाली ब्रांच है। इनकी सालाना इनकम 10 से 15 लाख रुपये होती है। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!