एजुकेशन

DU के College of Vocational Studies में कैसे मिलता है एडमिशन? CVS से पढ़कर वोकेशनल कोर्सेज में चमकेगा छात्रों का करियर

डीयू के College of Vocational Studies में प्रवेश की प्रक्रिया सीयूईटी यूजी के रिजल्ट के साथ ही शुरू हो रही है। अगर आप भी यहां एडमिशन लेना चाहते हैं तो आइए आपको सीटों और कोर्स के बारे में बताएं।

Image

College of Vocational Studies (Photo - AI)

दिल्ली विश्वविद्यालय में 91 कॉलेज मौजूद है। लेकिन इसमें एक कॉलेज ऐसा है, जो पारंपरिक उच्च शिक्षा देने वाले कॉलेज से बहुत अलग है। इस संस्थान में पारंपरिक शिक्षा से अधिक वोकेशनल कोर्स यानी ऐसे कोर्स को महत्व दिया जाता है जो जॉब-ओरिएंटेड हो। अगर आपका अंदाजा College of Vocational Studies है तो यह सही है। डीयू का कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज छात्रों को जॉब-ओरिएंटेड शिक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है। हर साल एक अच्छा करियर बनाने का सपना लेकर यहां लाखों छात्र प्रवेश की इच्छा लेकर आवेदन करते हैं। अगर आप भी इस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि यहां कौन-कौन से कोर्स हैं और सीट कितनी है।

कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज का इतिहात

कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज जिसे शॉर्ट में CVS भी कहा जाता है कि स्थापना 1972 में की गई थी। यह दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध कॉलेज में से एक है। इतना ही नहीं यह संस्थान एशिया के गिने-चुने व्यावसायिक कॉलेजों में से एक है, जहां प्रोफेशनल कोर्स में बीए की डिग्री दी जाती है। पारंपरिक उच्च शिक्षा से हटकर इस संस्थान में वोकेशनल कोर्स में बीए की शिक्षा प्रदान की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को जॉब-ओरिएंटेड शिक्षा प्रदान करना है।

कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में कितनी सीटें है?

सभी कोर्सेज कि मिलाकर कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में 1237 सीटें है। हर साल इन 1237 सीटों पर एडमिशन प्राप्त करने के लिए लाखों छात्र आवेदन करते हैं, लेकिन सपना कुछ ही का पूरा हो पाता है।

कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में कैसे मिलता है एडमिशन?

दिल्ली विश्वविद्यालय के अन्य संस्थानों की तरह कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में प्रवेश के लिए छात्रों को सीयूईटी यूजी परीक्षा पास करना अनिवार्य है। पूरी एडमिशन की प्रक्रिया ही सीयूईटी यूजी के अंकों पर निर्भर करती है। पहले की तरह अब 12वीं के अंकों के आधार पर प्रवेश नहीं होता है।

कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में कौन-कौन से कोर्स हैं?

SR. NO.कोर्स का नामसीटें
1B.COM (ऑनर्स)96
2B.A. (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स78
3B.A. (ऑनर्स) हिस्ट्री78
4B.A. (ऑनर्स) इंग्लिश58
5B.A. (ऑनर्स) हिंदी58
6बैचलर ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज़ (BMS)58
7B.SC. (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस58
8B.A. (ऑनर्स) बिज़नेस इकोनॉमिक्स (BBE)78
9B.A. (VS) ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट126
10B.A. (VS) इंश्योरेंस मैनेजमेंट62
11B.A. (VS) मार्केटिंग मैनेजमेंट और रिटेल बिज़नेस126
12B.A. (VS) मैटेरियल्स मैनेजमेंट62
13B.A. (VS) मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट111
14B.A. (VS) स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज62
15B.A. (VS) टूरिज्म मैनेजमेंट126

कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में दाखिले के लिए 12वीं के कितने अंक चाहिए?

क्योंकि अब प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह से सीयूईटी यूजी के अंकों पर निर्भर करती है, इसलिए अब इस संस्थान में प्रवेश के लिए छात्रों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास करना और उसमें कम से कम 55 से 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज की कट-ऑफ?कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में 15 कोर्स हैं और हर कोर्स का क्लोजिंग स्कोर अलग अलग होता है। उदाहरण के लिए 2025 में बीकॉम का क्लोजिंग स्कोर 816 था, जबकि मार्केटिंग, इंश्योरेंस वोकेशनल स्टडीज का 666 गया था।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article