एजुकेशन

डीटीयू ने बीटेक और एमटेक के लिए शुरू 6 नए इंजीनियरिंग कोर्स, कुलपति ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी

दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए 6 नये इंजीनियरिंग कोर्स शुरू किए हैं। साथ ही डीटीयू ने अपने कैंपर में 700 करोड़ से अधिक वैल्युएशन वाले स्टार्टअप को इनक्यूबेट कर रहा है। इस बात की जानकारी कुलपति प्रतीक शर्मा ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

Image

Delhi Technological University

डीटीयू में एडमिशन की सोच रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी यानी (DTU) ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए 6 नये इंजीनियरिंग कोर्स शुरू किए हैं। साथ ही डीटीयू ने अपने कैंपर में 700 करोड़ से अधिक वैल्युएशन वाले स्टार्टअप को इनक्यूबेट कर रहा है। इस बात की जानकारी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो प्रतीक शर्मा ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

बीटेक और एमटेक के 6 नए कोर्स

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीटीयू के कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग के कुल 6 नए कोर्स शुरू किए हैं, जिसमे तीन बीटेक और तीन एमटेक के कोर्स शामिल हैं। इसमें ग्रेजुएशन स्तर पर बीटेक इन डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स, बीटेक इन साइबर सिक्योरिटी, बीटेक इन वीएलएसआई डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू किए हैं। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन इंजीनियरिंग कोर्स में एमटेक इन साइबर सिक्योरिटी, एमटेक बाय रिसर्च इन ESG, एमटेक बाय रिसर्च इन रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम्स शामिल हैं।

ICCR के QUAD-STEM के लिए चयनित

बता दें दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी यानी (DTU) को ICCR के QUAD-STEM कार्यक्रम के लिए चुना गया है। यह उन 8 संस्थानों में से एक है, जिन्हें 130 संस्थानों में से चयनित किया गया है। इसके लिए डीटीयू ने डिजिटल एजुकेशन के लिए एक अलग वर्टिकल स्थापित किया है, जिसमें ऑनलाइन एमबीए कोर्स, 6 महीने का एग्जीक्यूटिव कोर्स व टियर 2 और टियर 3 संस्थानों के लिए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे। इस बात की जानकारी डीटीयू के कुलपति प्रतीक शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article