एजुकेशन

UPTET 2026 Final Answer Key: यूपीटीईटी 2026 फाइनल आंसर की और मास्टर प्रश्न पत्र जारी, ऐसे करें चेक

UPTET 2026 Final Answer Key: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपीटीईटी परीक्षा 2026 के रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की और मास्टर प्रश्नपत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे upessc.up.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

Image

UPTET 2026 Final Answer Key

UPTET 2026 Final Answer Key: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। आयोग द्वारा UPTET 2026 परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा के साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (PNP), प्रयागराज द्वारा UPTET 2026 की फाइनल आंसर की और मास्टर प्रश्न पत्र (Master Question Paper) आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किए गए हैं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षाओं में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी फाइन आंसर की से अब अपने उत्तरों का सही मिलान कर सकते हैं। बता दें कि प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद यह अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई और इसके आधार पर भी रिजल्ट की घोषणा की गई।

UPTET 2026 फाइनल आंसर की और मास्टर प्रश्न पत्र कैसे करें डाउनलोड

अभ्यर्थी नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करते हुए मास्टर प्रश्न पत्र और फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1 - सबसेपहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर upessc.up.gov.in जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर उपलब्ध 'UPTET 2026 Final Answer Key' या 'Master Question Paper' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपनी परीक्षा के स्तर Paper-1 Primary या Paper-2 Upper Primary और सेट का चयन करें।

स्टेप 4 - स्क्रीन पर आंसर की और मास्टर क्वेश्चन पेपर की पीडीएफ (PDF) फाइल खुल

स्टेप 5 - अब इसे डाउनलोड कर लें और आवश्यकता होने पर प्रिंट आउट भी लें।

स्टेप 6 - मास्टर प्रश्न पत्र के अनुसार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

उम्मीदवारों को बता दें कि यूपीटीईटी 2026 की फाइनल आंसर की अंतिम है। इस पर किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकती है। प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्ति के आधार पर भी फाइनल आंसर की तैयार की गई और रिजल्ट की घोषणा की गई।

कब हुई थी यूपी टीईटी 2026 परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा यूपीटेट परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई के बीच किया गया था। 8 जुलाई को आयोग द्वारा प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर 14 जुलाई तक आपत्ति स्वीकार की गई थी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग द्वारा 26 अगस्त 2026 को रिजल्ट की घोषणा की गई और फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई।

यूपी टीईटी परीक्षा में कितने उम्मीदवार सफल हुए

2 से 4 जुलाई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा के लिए 19,94,661 उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया था, जिसमें से 17,70,669 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए और 13,30,948 अभ्यार्थी इस परीक्षा में सफल रहे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article