बॉलीवुड

'बंटवारा 1947' की नाकामी के बाद Sunny Deol को मिला राजकुमार संतोषी का साथ, 'घातक' जैसी होगी नई फिल्म

Rajkumar Santoshi Next With Sunny Deol: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स में से एक राजकुमार संतोषी ने 'बंटवारा 1947' की असफलता के बाद अब सनी देओल संग 'घातक' जैसी एक्शन मूवी बनाने का फैसला किया है।

Image

सनी देओल के साथ एक बार फिर काम करेंगे राजकुमार संतोषी (Pic Credit: Instagram)

Rajkumar Santoshi Next With Sunny Deol: हाल ही में राजकुमार संतोषी ने सनी दिल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का निर्देशन किया था। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस मूवी को दर्शकों की ओर से उम्मीद के मुताबिक दर्शकों का रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म के ठंडे प्रदर्शन के बावजूद निर्देशक ने हार नहीं मानी है। 'बंटवारा 1947' के असफल होने के बाद भी राजकुमार संतोषी ने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू करने के कमर कस ली है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी अगली फिल्म में कोई नहीं बल्कि सनी देओल ही एक बार फिर धमाकेदार एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kuku Kohli के निधन पर Salman Khan ने जताया दुख, अरुणा ईरानी के लिए कही ये बात)

सनी पाजी के साथ 'घातक' जैसी एक्शन फिल्म बनाएंगे राजकुमार संतोषी

'बंटवारा 1947' की असफलता को भूलकर के बाद अब राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ एक फिर काम करने का मन बना लिया है। वैरायटी इंडिया से बात करते हुए निर्देशक ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि दोनों एक नए एक्शन प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। राजकुमार संतोषी ने बताया कि उनकी अगली फिल्म 'घातक' की तरह एक्शन और इमोशन से भरपूर होगी। हालांकि फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और शूटिंग को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। राजकुमार संतोषी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट जल्द शुरू हो सकता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Dhurandhar 2' के सामने Yash की 'टॉक्सिक' ने टेके घुटने, नहीं तोड़ पाई ओपनिंग डे का रिकॉर्ड)

सनी-राजकुमार ने साथ में दी हैं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में

90 के दशक में राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। राजकुमार संतोषी और सनी देओल ‘घायल’ (1990), ‘दामिनी’ (1993) और ‘घातक’ (1996) जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच धमाल मचा चुकी है। राजकुमार संतोषी की 'बंटवारा 1947' की बात करें तो इसमें सनी देओल के साथ सनी देओल, राजकुमार संतोषी, आमिर खान, प्रीति जिंटा और करण देओल सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article