हरियाणवी

'मर्डर मार दे सड़क पर...', हत्या से 2 घंटे पहले Ankit Baliyan ने पोस्ट किया था ये वीडियो, फैंस की नम हुईं आंखें

Ankit Baliyan Last Post Viral: हरियाणवी सिंह अंकित बालियान की हत्या ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अंकित का अब आखिर वीडियो वायरल हो रहा है, जो हत्या से 2 घंटे पहले बनाया था।

Image

ankit baliyan (photo credit- instagram)

Ankit Baliyan Last Post Viral: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान (Ankit Baliyan) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना तब हुई, जब अंकित जिम से बाहर निकल रहे थे। उस समय कुछ अज्ञात हमलावरों ने अंकित को गोलियों से छलनी कर दिया। हैरानी की बात तो ये है कि इस घटना से पहले अंकित अपनी नॉर्मल लाइफ जी रहे थे और वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थे। उन्होंने मौत से 2 घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अंकिता बालियान अपने फैंस के लिए गाना गाते हुए नजर आए। इस वीडियो के जरिए सिंगर ने अपने फैंस के लिए भर-भरकर प्यार लुटाया और अब फैंस इस वीडियो को देखकर देखकर इमोशनल हो रहे हैं। 'बंटवारा 1947' की नाकामी के बाद Sunny Deol को मिला राजकुमार संतोषी का साथ, 'घातक' जैसी होगी नई फिल्म

    अंकित बालियान का आखिरी पोस्ट

    अंकित बालियान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और फैंस के लिए एक गाना रिकॉर्ड करते हैं। इस वीडियो में वह हरियाणवी अंदाज में गाते हुए कहते हैं, 'रे खास भाई कि भड़क के ऊपर, मर्डर मार दे सड़क के ऊपर... जो खटकेगा वो भटकेगा, बचके जाएगा कुकर।' इस वीडियो में आगे सिंगर अपने फैंस से इस क्लिप को वायरल करने के लिए कहते हैं। वीडियो के आखिर में वह “जय रामजी की भाइयों... जय बप्पा की, जय भारत” कहते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर अंकित का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो का कमेंट सेक्शन बंद किया गया है। हालांकि, फैंस इस वीडियो को देखकर इमोशनल हो गए। ट्विटर पर भी ये वीडियो वायरल हो रहा है। Kuku Kohli के निधन पर Salman Khan ने जताया दुख, अरुणा ईरानी के लिए कही ये बात

      देखें पोस्ट

      कौन हैं अंकित बालियान?

      अंकित बालियान हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारे थे, जो एक्टिंग की दुनिया में भी अपने पैर जमा रहे थे। उन्हें फैंस के बीच गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ से पहचान मिली थी। उनके रोड़ शो भी काफी चर्चा में रहते हैं। अंकित म्यूजिक और एक्टिंग के साथ राजनीति में भी उतरने की तैयारी कर रहे थे। वह पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, इसी बीच अंकित की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब की तलाश में पुलिस लगी हुई है। पुलिस की एक टीम अंकित की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article