एजुकेशन

क्या 75 पर्सेंट से कम नंबर पर DU में मिलता है एडमिशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए कितने होने चाहिए मार्क्स

Kya 75 Percent se Kam Number Par DU Mein Milta Hai Admission: सीबीएसई, आईएससी और विभिन्न राज्य बोर्डों के 12वीं के नतीजे आने के बाद लाखों छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में दाखिले की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि यदि 12वीं में 75 प्रतिशत से कम अंक आए हैं, तो क्या दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन मिल सकता है?

Image

75% से कम हैं नंबर, क्या DU में मिलेगा एडमिशन

Kya 75 Percent se Kam Number Par DU Mein Milta Hai Admission: सीबीएसई, आईएससी और विभिन्न राज्य बोर्डों के 12वीं के नतीजे आने के बाद लाखों छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में दाखिले की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि यदि 12वीं में 75 प्रतिशत से कम अंक आए हैं, तो क्या दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन मिल सकता है? दरअसल, आईआईटी और एनआईटी में दाखिले के लिए 12वीं में 75 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता है। इसलिए छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी को लेकर भी कन्फ्यूजन में हैं। दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश अब मुख्य रूप से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) के आधार पर होता है। पहले जहां बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर कटऑफ जारी होती थी, वहीं अब CUET स्कोर एडमिशन का प्रमुख आधार बन चुका है।

75 प्रतिशत की कोई अनिवार्य शर्त नहीं

दिल्ली विश्वविद्यालय ने सामान्य स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 75 प्रतिशत अंकों की कोई अनिवार्य शर्त निर्धारित नहीं की है। यदि किसी छात्र ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की है और संबंधित कोर्स की पात्रता पूरी करता है, तो वह CUET UG के माध्यम से दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है। इसका मतलब है कि 12वीं में 60%, 65% या 70% अंक पाने वाले छात्र भी यदि CUET में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें DU के प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश मिल सकता है।

एडमिशन में क्या सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है?

जानकारी के अनुसार, डीयू में एडमिशन के लिए CUET स्कोर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि बोर्ड परीक्षा में अपेक्षाकृत कम अंक पाने वाले छात्र CUET में बेहतर प्रदर्शन कर अच्छे कॉलेज हासिल कर लेते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 75 प्रतिशत अंक अनिवार्य नहीं हैं। वर्तमान में एडमिशन का आधार CUET UG स्कोर है।

कुछ पाठ्यक्रमों के लिए अलग हैं नियम

हालांकि, कुछ पाठ्यक्रमों में न्यूनतम पात्रता शर्तें लागू हो सकती हैं। इसलिए जिन छात्रों के 12वीं में 75 प्रतिशत से कम अंक आए हैं, वे भी अच्छी तैयारी के साथ CUET में बेहतर प्रदर्शन कर DU में दाखिला पा सकते हैं। ऐसे छात्रों को बोर्ड अंकों की चिंता करने के बजाय प्रवेश परीक्षा की तैयारी पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article