एजुकेशन

Delhi School Admission: दिल्ली के स्पेशल स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक एडमिशन आज से शुरू, कब आएगा लॉटरी रिजल्ट ?

दिल्ली के 12 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्पेशल स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन का दूसरा चरण आज यानी गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। इन स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक छात्र और अभिभावक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Image

Delhi School Admission

Delhi School Admission : राजधानी दिल्ली में अपने अपने बच्चों को एडमिशन दिलाने का सपना देखने वाले पेरेंट्स के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली के 12 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्पेशल स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन का दूसरा चरण आज यानी गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। इन स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक छात्र और अभिभावक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

कब है आवेदन की लास्ट डेट ?

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 26 जून 2026 को शाम 5 बजे तय की गई है। पेरेंट्स को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन कर लें ताकि अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके। वे निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट www.edudel.nic.in पर जाकर पंजीकरण को पूरा कर सकते हैं।

पारदर्शिता के लिए बनाया नियम

स्पेशल स्कूलों के एडमिशन में पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए निदेशालय ने नियम बनाया है। अगर किसी भी क्लास में उपलब्ध सीटों की संख्या से ज्यादा आवेदन मिलते हैं तो वहां पर दाखिले का फैसला लॉटरी के जरिये किया जाएगा। ऐसे में अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में ड्रॉ ऑफ लॉट्स (लॉटरी) 1 जुलाई सुबह 11 बजे निकाली जाएगी।

7 जुलाई को आवंटित होगी सीटें

पंजीकरण और लॉटरी का प्रोसेस होने के बाद सीटों के हिसाब से 7 जुलाई 2026 तक योग्य छात्रों को सीटें दी जाएंगी। अगर दाखिले के बाद कोई सीट खाली रह जाती है तो वेटिंग लिस्ट में शामिल बच्चों को मौका दिया जाएगा। वेटिंग लिस्ट में दर्ज नाम के क्रमानुसार बच्चों को 8 जुलाई से लेकर 9 जुलाई 2026 तक खाली सीटों पर एडमिशन होगा।

दोबारा एडमिशन के लिए क्या करें ?

शिक्षा निदेशालय ने बताया कि जो स्टूडेंट्स वर्तमान में पहले से ही किसी सरकारी या फिर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे हैं, उन्हें परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। अगर वे दोबारा एडमिशन चाहते हैं या स्कूल ट्रांसफर कराना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन के लिए स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article