एजुकेशन

DDU Gorakhpur Entrance Exam 2024: गोरखपुर यूनिवर्सिटी यूजी पीजी प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित, देखें एग्जाम शेड्यूल

DDU Gorakhpur University Entrance Exam 2024: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। DDU Gorakhpur University की तरफ से एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम की डेट घोषित हो गई है। यूनिवर्सिटी ने प्रवेश परीक्षा 27 जून से कराने की तैयारी की है।

Image

गोरखपुर यूनिवर्सिटी यूजी पीजी प्रवेश परीक्षा

DDU Gorakhpur University Entrance Exam 2024: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। DDU Gorakhpur University की तरफ से एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम की डेट घोषित हो गई है। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट dduguadmission.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं।

DDU Gorakhpur University की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया मई महीने में शुरू हुई थी। इसमें एडमिशन के लिए 25 मई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा का आयोजन जून 2024 में शुरू होगी। इसमें आवेदन करने वाले परीक्षार्थी नीचे दिए स्टेप्स से शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

DDU Gorakhpur Entrance Exam Schedule चेक करें

  • शेड्यूल चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट dduguadmission.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर DDU Gorakhpur University Entrance Exam के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर Exam Schedule के लिंक पर जाएं।
  • अब एग्जाम शेड्यूल चेक कर लें।
  • शेड्यूल चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं।

27 जून से परीक्षा

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएट और पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। प्रवेश के लिए इस बार 43,500 से अधिक आवेदन आए हैं। इनमें अंडरग्रेजुएट में सर्वाधिक 25,246, पीजी में 13,204 और रेट-2023 के लिए 5204 आवेदन शामिल हैं। यूनिवर्सिटी ने प्रवेश परीक्षा 27 जून से कराने की तैयारी की है।

DDU PG Course Admission: पीजी कोर्स में एडमिशन

गोरखपुर दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन के 40 से ज्यादा कोर्स मौजूद हैं। यहां सबसे ज्यादा सीटें Master of Arts यानी MA कोर्स में हैं। इसके अलावा MCom कोर्स में एडमिशन के लिए हजारों आवेदन आते हैं। बता दें कि MCom में एडमिशन के लिए छात्रों के पास 45 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, MEd, LLM, MSc और LLB कोर्स भी यहां उपलब्ध है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article