CUET UG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी यूजी परीक्षा की फाइनल आंसर की हाल ही में जारी की गई है। अब, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बेसब्री से अपन परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। एनटीए द्वारा भी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 के रिजल्ट जारी करने की तैयारी की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एक बार घोषित होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार cuet.nta.nic.in से अपने नतीजे चेक कर पाएंगे और सीयूईटी यूजी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी और कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर पाएंगे।
कब जारी होगा सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026
सीयूईटी यूजी परीक्षा के संपन्न होने और फाइनल आंसर की जारी करने के बाद अब माना जा रहा है कि एजेंसी द्वारा छात्रों के नतीजों की घोषणा इस महीने यानी जून के अंतिम सप्ताह में की जा सकती है। एनटीए द्वारा छात्रों के स्कोरकार्ड जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - कतर और भारत में सफलतापूर्वक संपन्न हुई NEET UG 2026 परीक्षा, रिकॉर्ड समय में जारी होगा रिजल्ट
कब हुई थी सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 (CUET UG 2026) का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 को किया गया था। लेकिन कुछ विषयों की परीक्षाओं का दोबारा आयोजन 6 और 7 जून को किया गया था, जिसके बाद आंसर की 9 जून को जारी की गई और 11 जून तक आपत्ति की प्रक्रिया पूरी की गई। अब 21 जून को एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है, जिससे उम्मीदवारों को अपने संभावित अंकों की जानकारी तो मिल जाएगी। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि एनटीए द्वारा अब रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MPPSC SSE Main Exam Date: 17 अगस्त नहीं, अब इस दिन होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा, यहां देखें नया एग्जाम शेड्यूल
कितने छात्रों ने दी थी सीयूईटी यूजी परीक्षा
साल 2026 में आयोजित हुई सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए 15.68 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया था। यह संख्या 2025 की तुलना में अधिक है। बता दें कि पिछले साल CUET UG के लिए 15.54 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस बार परीक्षा 37 विषयों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। बता दें कि परीक्षा भारत के 300 से अधिक शहरों और 15-24 अंतरराष्ट्रीय शहरों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में इसका सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी।
