एजुकेशन

MPPSC SSE Main Exam Date: 17 अगस्त नहीं, अब इस दिन होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा, यहां देखें नया एग्जाम शेड्यूल

MPPSC SSE Main Exam Date: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्यसेवा मेन परीक्षा 2025 की डेट में बदलाव कर नया परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इसे समय से चेक करें।

Image

MPPSC SSE Main Exam Date (Photo - AI)

MPPSC SSE Main Exam Date: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 (SSE 2025) के परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिए गए हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात यह देखी गई है कि परीक्षा शेड्यूल जारी करने के एक ही दिन बाद आयोग द्वारा परीक्षा तिथियों में बदलाव कर परीक्षा का नया रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है। बता दें कि पहले भी परीक्षा अगस्त में आयोजित की जानी थी और अभी भी परीक्षा का आयोजन अगस्त में ही किया जाएगा, लेकिन परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है।

कब से कब तक होगी MPPSC SSE Main 2026 परीक्षा

आयोग द्वारा जारी लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य सेवा मेन परीक्षा 2025 का आयोजन 8 अगस्त से 13 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। बता दें कि इससे पहले परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 22 अगस्त के बीच किया जाना था। लेकिन अब परीक्षा 9 दिन पहले 8 अगस्त से शुरू होगी।

क्यों किया परीक्षा की तिथियों में बदलाव

एमपीपीएससी के ओएसडी डॉ रविंद्र पंचभाई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एसएसई मेन परीक्षा की 2 तारीख यूपीएससी परीक्षाओं के साथ टकरा रही थी, इसे लिए आयोग द्वारा परीक्षा की तिथियों को बदलने का फैसला लिया गया और इसमें डेट आगे बढ़ाई जाने की बजाए संशोधित कर 9 दिन पहले करने का फैसला लिया गया।

क्या है पूरा परीक्षा शेड्यूल

तारीखपरीक्षा
8 अगस्तसामान्य अध्ययन प्रथम
9 अगस्तसामान्य अध्ययन द्वितीय
10 अगस्तसामान्य अध्ययन तृतीय
11 अगस्तसामान्य अध्ययन चतुर्थ
12 अगस्तसामान्य हिंदी
13 अगस्तहिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन

क्या है आवेदन की लास्ट डे?

बता दें कि एमपीपीएससी एसएसई मेन 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि में अभी समय है। उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही बता दें कि उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार करने का मौका 30 जून से 17 जुलाई के बीच मिलेगा। इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आवश्यकता होने पर आवेदन में सुधार करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article