एजुकेशन

JNU को मिलेगा नया कुलपति, शिक्षा मंत्रालय ने मांगे आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए शिक्षा मंत्रालय ने आवेदन मांगे हैं। इस पद के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। JNU के नए कुलपति को हर महीने 2.10 लाख रुपये का निश्चित वेतन मिलेगा।

Image

JNU को मिलेगा नया कुलपति, शिक्षा मंत्रालय ने मांगे आवेदन

JNU Vice Chancellor Recruitment 2026: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए शिक्षा मंत्रालय ने आवेदन मांगे हैं। इस पद के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मौजूदा कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित का कार्यकाल अगले साल फरवरी में खत्म होने वाला है। इसके बाद विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिलेगा। इस पद पर नियुक्ति के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में अच्छा अनुभव हो। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, जो आवेदन करेंगे, उनके पास किसी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के तौर पर कम से कम 10 साल का अनुभव होना जरूरी है। इसके अलावा किसी प्रतिष्ठित रिसर्च या अकादमिक प्रशासनिक संस्थान में 10 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं।

उम्मीदवार के पास अकादमिक नेतृत्व का अनुभव भी होना चाहिए। साथ ही उसकी योग्यता, ईमानदारी, नैतिक छवि और संस्थान के प्रति प्रतिबद्धता का स्तर अच्छा होना चाहिए। आवेदन की आखिरी तारीख तक उम्मीदवार की उम्र 65 साल से अधिक न होना बेहतर माना गया है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

JNU के नए कुलपति को हर महीने 2.10 लाख रुपये का निश्चित वेतन मिलेगा। इसके अलावा 11,250 रुपये का विशेष भत्ता और अन्य सामान्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

जानकारीविवरण
पद का नामकुलपति (Vice-Chancellor)
संस्थानजवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी
अधिकतम पसंदीदा उम्र65 साल
अनुभवकम से कम 10 साल
मासिक वेतन2,10,000 रुपये
विशेष भत्ता11,250 रुपये
आवेदन की आखिरी तारीख15 दिसंबर

कुलपति की नियुक्ति JNU एक्ट के प्रावधानों के तहत गठित कमेटी की ओर से सुझाए गए नामों के पैनल में से की जाएगी।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से आवेदन कर सकते हैं:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vcrec.samarth.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक खोलकर अपनी प्रोफाइल बनाएं।

3. इसके बाद 'Browse Vacancies' पेज पर जाकर संबंधित पद खोजें।

4. प्रोफाइल में भरी जानकारी के आधार पर आवेदन करें।

5. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जानकारी भरें।

6. आवेदन फॉर्म का प्रीव्यू देखकर उसे सबमिट कर दें।

7. भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज सेव कर लें।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article