एजुकेशन

QS Sustainability Rankings 2027: ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में IIT दिल्ली बना भारत का बेस्ट संस्थान, देखें डीयू की रैंकिंग

दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज की सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 जारी हो गई है। Quacquarelli Symonds (QS) की ओर से जारी इस लिस्ट में भारतीय संस्थानों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें IIT दिल्ली देश का बेस्ट संस्थान बना है।

Image

ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

QS Sustainability Rankings 2027: दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज की सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 जारी हो गई है। Quacquarelli Symonds (QS) की ओर से जारी इस लिस्ट में भारतीय संस्थानों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत में IIT दिल्ली ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, IIT खड़गपुर दूसरे और दिल्ली यूनिवर्सिटी तीसरे नंबर पर रही है। खास बात यह है कि IIT दिल्ली ने ग्लोबल रैंकिंग में भी अपनी मजबूत जगह बनाई है। संस्थान को दुनिया में 194वां स्थान मिला है। इसके साथ ही IIT दिल्ली दुनिया की टॉप 200 यूनिवर्सिटीज में शामिल हो गया है।

QS Sustainability Rankings 2027 में भारतीय संस्थानों की स्थिति इस प्रकार है:

यूनिवर्सिटीग्लोबल रैंक
IIT दिल्ली194
IIT खड़गपुर224
दिल्ली यूनिवर्सिटी237

भारत की 99 यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शामिल

इस साल भारत के कुल 99 उच्च शिक्षण संस्थानों को QS की सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में जगह मिली है। पिछले साल यह संख्या 103 थी। हालांकि, टॉप 1000 यूनिवर्सिटी की सूची में भारत की 42 संस्थाओं ने जगह बनाई है। इस मामले में भारत चीन के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। अमेरिका 128 और ब्रिटेन 84 यूनिवर्सिटी के साथ आगे हैं।

रैंकिंग में शामिल भारतीय संस्थानों में से 38 की स्थिति पिछले साल के मुकाबले बेहतर हुई है, जबकि 19 की रैंकिंग में बदलाव नहीं हुआ। वहीं, 34 संस्थानों की रैंकिंग नीचे आई है। इस साल आठ संस्थान पहली बार इस सूची में शामिल हुए हैं।

इन संस्थानों ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पहली बार टॉप 300 में पहुंचा है। मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन ने टॉप 400 में जगह बनाई है। वहीं, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और सेविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज पहली बार टॉप 600 में शामिल हुए हैं। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने भी वापसी करते हुए टॉप 500 में जगह बनाई है। यह 2023 के बाद पहली बार हुआ है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भारतीय संस्थानों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश की यूनिवर्सिटीज में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और टिकाऊ विकास के प्रति बढ़ती जागरूकता को दिखाती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article