एजुकेशन

CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी रिजल्ट व फाइनल आंसर-की , एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

CUET UG Result 2025 Release Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सायूईटी यूजी एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

Image

CUET UG Result 2025

CUET UG Result 2025 Release Date: सीयूईटी यूजी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सायूईटी यूजी एग्जाम का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CUET UG Result 2025: कब तक आएगा रिजल्ट

सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 13 मई से 3 जून 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 17 जून को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 20 जून तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। बता दें कि इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। वहीं, सीयूईटी यूजी रिजल्ट जून के आखिरी या जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

How to download CUET UG Result 2025

  • सबसे पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी यूजी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Result 2025: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

सीयूईटी यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस परीक्षा के जरिए देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयो में अंडर ग्रैजुएट कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article