एजुकेशन

CUET UG से इन 49 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे एडमिशन, यहां देखें पूरी लिस्ट

CUET UG का रिजल्ट जारी हो गया है। अब इसके स्कोर के आधार पर यूजी कोर्स में प्रवेश प्राप्त करने वाले उम्मीदवा देश की 49 यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए आपको सभी यूनिवर्सिटी के नाम बताएं।

Image

CUET UG से इन 49 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे एडमिशन

कक्षा 12वीं पास करने वाले जिन उम्मीदवारों ने एक प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश के लिए सीयूईटी यूजी (CUET UG) परीक्षा दी थी वह फिलहाल अपने नतीजों के इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा की फाइनल आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी है, जिससे यह साफ है कि रिजल्ट बेहद जल्द घोषित होने वाले हैं। यदि आपने भी इस साल सीयूईटी यूजी की परीक्षा दी है, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर आप देश की किन टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज (केंद्रीय विश्वविद्यालयों) में ग्रेजुएशन यानी UG कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। यह हर छात्र के लिए जानना आवश्यक है। आइए जानते हैं सीयूईटी के दायरे में आने वाली प्रमुख यूनिवर्सिटीज के बारे में।

क्यों खास है CUET UG का स्कोर?

बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा से पहले देश की अलग-अलग सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में दाखिले कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर होते थे और हर यूनिवर्सिटी का फॉर्म भी उस दौरान अलग-अलग भरा जाता था। लेकिन अब व्यवस्था में बदल हो गया है। अब सीयूईटी यूजी की परीक्षा कि रैंक के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाती है। देश की सभी प्रमुख 49 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में रेगुलर अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन पाने के लिए CUET UG का स्कोर पूरी तरह अनिवार्य है। इसके बिना छात्रों को इन टॉप सरकारी विश्वविद्यालयों में दाखिला नहीं मिल सकता।

देश की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कौन सी है?

देश की उन 49 यूनिवर्सिटी के बारे में जानने से पहले उन विश्वविद्यालयों के बारे में जानते हैं, जो छात्रों में सबसे लोकप्रिय है। हर साल लाखों छात्र इन विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU): जहां लगभग 70 हजार सीटों पर होंगे एडमिशन।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU): उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित यह विश्वविद्यालय कला, विज्ञान और कॉमर्स के लिए बेहद लोकप्रिय है।

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU): जेएनयू देश की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक, जो मुख्य रूप से अपनी भाषा और विदेशी कोर्सेज के लिए जानी जाती है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI): नई दिल्ली में स्थित यह संस्थान विभिन्न प्रोफेशनल और सामान्य डिग्री कोर्सेज के लिए जाना जाता है।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (AU): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित, जिसे 'पूर्व का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है।

इन 49 यूनविर्सिटी में ले पाएंगे सीयूईटी यूजी रैंक पर एडमिशन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU)
असम यूनिवर्सिटी
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU)
केंद्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी
केंद्रीय जनजातीय यूनिवर्सिटी, आंध्र प्रदेश
केंद्रीय यूनिवर्सिटी, आंध्र प्रदेश
केंद्रीय यूनिवर्सिटी, गुजरात
केंद्रीय यूनिवर्सिटी, हरियाणा
केंद्रीय यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश
केंद्रीय यूनिवर्सिटी, जम्मू
केंद्रीय यूनिवर्सिटी, झारखंड
केंद्रीय यूनिवर्सिटी, कर्नाटक
केंद्रीय यूनिवर्सिटी, कश्मीर
केंद्रीय यूनिवर्सिटी, केरल
केंद्रीय यूनिवर्सिटी, ओडिशा
केंद्रीय यूनिवर्सिटी, पंजाब
केंद्रीय यूनिवर्सिटी, राजस्थान
केंद्रीय यूनिवर्सिटी, दक्षिण बिहार
केंद्रीय यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु
डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी
गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी
आईआईटी धारवाड़
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय यूनिवर्सिटी
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU)
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी यूनिवर्सिटी
महात्मा गांधी केंद्रीय यूनिवर्सिटी
मणिपुर यूनिवर्सिटी
मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू यूनिवर्सिटी
मिजोरम यूनिवर्सिटी
नागालैंड यूनिवर्सिटी
राष्ट्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी
नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (NEHU)
पांडिचेरी यूनिवर्सिटी
राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन यूनिवर्सिटी
राजीव गांधी यूनिवर्सिटी
सम्मक्का-सरक्का केंद्रीय जनजातीय यूनिवर्सिटी
श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी
सिक्किम यूनिवर्सिटी
दक्षिण एशियाई यूनिवर्सिटी
तेजपुर यूनिवर्सिटी
अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा यूनिवर्सिटी (EFLU)
त्रिपुरा यूनिवर्सिटी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU)
हैदराबाद यूनिवर्सिटी
विश्व-भारती यूनिवर्सिटी

रिजल्ट के बाद आगे क्या करना होगा?

सीयूईटी का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी पसंदीदा यूनिवर्सिटी के काउंसलिंग पोर्टल पर जाकर अलग से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय सीयूईटी स्कोर और आपकी चॉइस (प्राथमिकता सूची) के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी करेंगे और आपको सीट अलॉट की जाएगी और आप एडमिशन ले पाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article