एजुकेशन

CUET PG 2022 : आज इस समय खुलेगी सीयूईटी पीजी सुधार विंडो, आवेदन पत्र में कर सकेंगे ये बदलाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 09:11 AM IST

CUET PG 2022 Correction Window: सीयूईटी पीजी परीक्षा 2022 के लिए परिणाम पहले ही 26 सितंबर 2022 को जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद अब एनटीए उम्मीदवारों को अपने आवेदन में सुधार के लिए एक मौका दे रहा है। आवेदन में सुधार के लिए विंडो आज खोल दी जाएगी।

Image

सीयूईटी पीजी 2022 आवेदन में सुधार के लिए आज एक्टिव होगी विंडो।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र के लिए सुधार विंडो आज खुलेगी।
  • सुधार विंडो आज शाम तक एक्टिवेट की जा सकती है।
  • सीयूईटी पीजी के परिणाम पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

CUET PG 2022 application correction window: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट, सीयूईटी पीजी 2022 के लिए आवेदन में सुधार के लिए विंडो (CUET PG 2022) आज 29 सितंबर 2022 को खोल दी जाएगी। जो उम्मीदवार सुधार विंडो के जरिए अपने आवेदन में सुधार करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट - cuet.nta.nic.in पर जाकर करेक्शन कर सकेंगे। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने छात्रों को 30 सितंबर, 2022 रात 11:50 बजे तक अपने सीयूईटी पीजी आवेदन करने के लिए कहा है।

बता दें कि आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि पता होनी चाहिए इसके जरिए ही वह पोर्टल पर लॉग इन कर सकेंगे।

CUET PG 2022 Correction Window: आज शाम तक एक्टिव होगा लिंक

एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन में सुधार करने के लिए लिंक 29 सितंबर 2022 की शाम तक उपलब्ध करा दिए जाएगा। सभी उम्मीदवारों के लिए एनटीए पहले ही सीयूईटी पीजी परिणाम 2022 (CUET Result 2022) जारी कर चुका है। उम्मीदवारों को बता दें कि इस सुधार विंडो के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन में निम्नलिखित बदलाव कर सकेंगे।

CUET PG 2022: अपने आवेदन पत्र में कर सकेंगे ये सुधार

  1. उम्मीदवार का नाम, या माता का नाम या पिता का नाम में से एक सुधार।
  2. जन्म की तारीख
  3. लिंग
  4. श्रेणी
  5. पीडब्ल्यूबीडी
  6. विश्वविद्यालयों की पसंद

CUET PG 2022: आवेदन में सुधार के लिए देना होगा अतिरिक्त शुल्क

आधिकारिक नोटिस में एनटीए ने कहा, ‘कृपया ध्यान दें कि अगर कोई उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार कर रहा है तो उसे इसके लिए अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ सकता है। वहीं अगर आप श्रेणी, या पीडब्ल्यूबीडी में बदलाव कर रहे हैं तो उम्मीदवार को अधिक शुल्क भुगतान करना पड़ सकता है।

बता दें कि CUET PG परिणाम 2022 26 सितंबर, 2022 को जारी किया गया था और परीक्षा 1 से 12 सितंबर, 2022 (8 सितंबर को छोड़कर) आयोजित की गई थी। यह परीक्षा विश्वविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article