एजुकेशन

UGC NET Admit Card 2022: 30 सितंबर परीक्षा के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 11:35 AM IST

UGC NET 2022 Admit Card Released: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 30 सितंबर, 2022 परीक्षा के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए डायरेक्ट लिंक यहां साझा किया जा रहा है और यहां पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड किया जा सकता है।

Image

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022

UGC NET 2022 Admit Card Download Link: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने 30 सितंबर, 2022 परीक्षा के लिए यूजीसी नेट प्रवेश पत्र 2022 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 30 सितंबर को -यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 मर्ज साइकल परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और नोटिस में दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022: डाउनलोड के स्टेप्स

1. यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।

3. लॉग इन विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।

4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

5. एडमिट कार्ड चेक करके पेज डाउनलोड करें।

6. आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

एजेंसी की ओर से जारी नोटिस में लिखा है कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 1 अक्टूबर, 2022 को होनी है, उनके प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 8 से 14 अक्टूबर, 2022 तक निर्धारित है, उनके एडमिट कार्ड परीक्षा से काफी पहले रिलीज किए जाएंगे। इसके अलावा यूजीसी नेट एग्जाम के लिए किसी भी ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें।

Prabhash Rawat
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article