National Testing Agency UGC NET or University Grant Commission National Eligibility Test Admit Card जारी हो गया है। 29 सितंबर, 2022 को होने वाली परीक्षा के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA वर्तमान में कई चरणों में UGC NET परीक्षा आयोजित कर रही है। जो उम्मीदवार 29 सितंबर को परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट इस बार कई फेज में परीक्षा का आयोजन कर रहा है, यह एडमिट कार्ड 29 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए की तरफ से Ugc Net एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय है, इसे डाउनलोड करने का तरीका यहां से देखा सकता है-
यूजीसी नेट 2022: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) यूजीसी-नेट 2022 परीक्षा का आयोजन करता है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय कॉलेजों व विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित की जाती है।
जून 2018 तक, सीबीएसई द्वारा देश भर के 91 शहरों में 84 विषयों में नेट परीक्षा आयोजित की जाती थी। इसके बाद यानी दिसंबर 2018 से यूजीसी-नेट का संचालन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी
(एनटीए) द्वारा किया जा रहा है।
