एजुकेशन

CTET Exam 2024: बदल गई सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा की तारीख, जानें अब कब व कैसे होगा एग्जाम

CTET Exam 2024: सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां सीटीईटी एग्जाम डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

CTET Exam Date 2024

CTET Exam 2024: सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तारीख में बदलाव कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सीटीईटी का आयोजन अब 15 दिसंबर 2024 (रविवार) को देशभर के 136 शहरों में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इससे पहले परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर को किया जाना था। हालांकि, अब परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया गया है।

CTET Exam 2024 Pattern: ऐसे होगी सीटीईटी परीक्षा

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो सीटीईटी पेपर 1 में चाइल्ड डेवलपमेंट और पेडागॉजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2 मैथ्स और एनवायरमेंटल स्टडीज से 150 अंक के 150 सवाल होंगे। जबकि, पेपर 2 में चाइल्ड डेवलपमेंट और पेडागॉजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2 के अलावा मैथ्स / साइंस / सोशल साइंस से 150 अंक के 150 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा।

CBSE CTET December 2024: इस डेट तक करें अप्लाई

सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर 16 अक्टूबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सीटीईटी एप्लीकेशन के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to Apply for CTET December 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

CTET December 2024: कितना देना होगा शुल्क

सीटीईटी के किसी एक पेपर के लिए जनरल/ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए 500 और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article