एजुकेशन

बिहार पुलिस CSBC प्रोहिबिशन कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल भर्ती 2025 का परिणाम हुआ जारी

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस में प्रोहिबिशन कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (विज्ञापन संख्या 03/2025) का परिणाम जारी कर दिया है। 4,236 पदों पर होनी है भर्ती

Image

csbc bihar police prohibition constable jail warder and mobile squad constable exam 2025

CSBC Bihar Police Prohibition Constable, Jail Warder & Mobile Squad Constable Exam 2025 Result OUT: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस में प्रोहिबिशन कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (विज्ञापन संख्या 03/2025) का परिणाम जारी कर दिया है। 14 से 17 जून 2026 को आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, ये 2025 की भर्ती है, जिसके लिए 6 अक्टूबर 2025 से आवेदन शुरू हुए थे, उम्मीदवारों के पास 5 नवंबर 2025 तक आवेदन करने का मौका था। इसके बाद 14 से 17 जून 2026 में परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसके लिए 1 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। आज 18 अगस्त को इस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया।

इस भर्ती अभियान के जरिये प्रोहिबिशन कांस्टेबल के 1603 भरे जाने हैं। इसके लिए भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास करना जरूरी होता है। इसके अलावा 'जेल वार्डर' के 2417 भरे जाने हैं, इसके लिए भी भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास करना जरूरी है। इन दोनों वैकेंसी के अलावा 'मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल' के 108 पद भरे जाने हैं। इसके लिए भी भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास करना जरूरी है।

इच्छुक उम्मीदवार रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें - CSBC Bihar Police Prohibition Constable, Jail Warder & Mobile Squad Constable Exam 2025 Result Link

छात्रों में इस परीक्षा परिणाम को लेकर काफी उत्साह था। भर्ती के लिए कुल 11,43,855 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। स्क्रूटनी के बाद और कुछ अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन वापस लेने के चलते 11,04,473 आवेदन ही वैध पाए गए। लिखित परीक्षा 14 और 17 जून 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा राज्य के सभी 38 जिलों के 544 केंद्रों पर कराई गई, जिसमें 5,34,735 उम्मीदवार शामिल हुए। परीक्षा के दौरान अनुचित गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते 80 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद 5,34,669 वैध उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article