CSBC Bihar Constable Admit Card 2026 Released: सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CSBC Bihar Constable Admit Card 2026) खबर है। केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड ने बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (CSBC Bihar Constable Admit Card) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कांस्टेब के कुल 4236 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंब व पासवर्ड दर्ज कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 14 और 17 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित होगी। परीक्षा राज्य के 38 राजस्व जिलों में होगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: RTE में एडमिशन के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए होते हैं, आप भी जान लें
CSBC Bihar Constable Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CSBC Bihar Constable Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CSBC Bihar Constable Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षाव केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: CDAC में प्रोजेक्ट टेक्नीशियन से लेकर इंजीनियर के 951 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
CSBC Bihar Constable Admit Card 2026 Download: एडमिट कार्ड अनिवार्य
यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल मेल आईडी पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। एग्जाम हॉल में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
