CM Omar Abdullah Support Qazi Touqeer: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर छाए हुए हैं। कुछ लोगों को काजी एंटरटेनिंग लग रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें इरिटेटिंग बोल रहे हैं, लेकिन काजी ध्यान सबका खींच रहे हैं। शो में आने वाला हर कलाकार काजी की तारीफ कर रहा है। इतना ही नहीं, कई टीवी स्टार्स और बॉलीवुड स्टार्स का काजी तौकीर को सपोर्ट मिल चुका है और अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने काजी तौकीर का सपोर्ट किया है और उनके लिए वोट करने की बात कही है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Naagin 8: एकता कपूर की नई नागिन बनेगी Bigg Boss 18 की ये एक्ट्रेस, 'हुस्न' से दुश्मन पर करेगी वार
टीवी मसाला
Bigg Boss 20: 'वोट करूंगा', Qazi touqeer को मिला CM उमर अब्दुल्ला का सपोर्ट, ट्रॉफी जीतने की जताई इच्छा
- Authored by: कविता
- Updated Nov 2, 2026, 05:15 PM IST
