CDAC Recruitment 2026: टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग ने अपने यहां पर 951 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ, प्रोजेक्ट टेक्नीशियन, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, मॉड्यूल लीड, प्रोजेक्ट लीडर, प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट ऑफिसर, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोग्राम मैनेजर, प्रोग्राम डिलीवरी मैनेजर, नॉलेज पार्टनर और प्रोजेक्ट हेड के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cdac.in, careers.cdac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन संविदा के आधार पर किया जाएगा। यहा आवेदन के लिए 1 जून को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। यहां आप सीडैक के इन पदों पर आवेदन के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
CDAC Recruitment 2026 Qualification: सीडैक के लिए क्वालिफिकेशन
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशनएमई/एमटेक या पीएचडी धारक भी यहां आवेदन कर सकते हैं।
CDAC Recruitment 2026 Age Limit: आयु सीमा
सीडैक के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 30 साल और अधिकतम आयु 50 वर्ष जरूरी है। इसके अलावा यहां अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
CDAC Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले careers.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CDAC Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, यहां मांगे गए सभी दस्तावेजों की फोटो स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
CDAC Selection Process: सीडैक के लिए चयन प्रक्रिया
सीडैक के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां शुरुआती स्क्रीनिंग के बाद लिखित परीक्षा और इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
