ICSE, ISC Result 2026 Declared: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा वर्ष 2026 के आईसीएसई/आईएससी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org, results.cisce.org, digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां कक्षा 10वीं के परिणामों की बात करें तो करीब 2.6 लाख छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें से 2,58,721 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 2,56,590 छात्रों ने सफलता हासिल की, जिससे कुल पास प्रतिशत 99.18% रहा। सिर्फ 0.82% यानी 2,131 छात्र ही इस बार क्वालिफाई नहीं कर सके। आंकड़ों पर नजर डालें तो लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा जहां 1,21,218 लड़कियों में से 1,20,558 पास हुईं और उनका पास प्रतिशत 99.46% रहा, वहीं 1,37,503 लड़कों में से 1,36,032 पास हुए, जिनका पास प्रतिशत 98.93% दर्ज किया गया।
ICSE, ISC Result 2026: सीआईएससीई आईएससी का पास पर्सेंटेज
वहीं कक्षा 12वीं के नतीजों में भी सफलता का सिलसिला जारी रहा। कुल 1,03,316 उम्मीदवारों में से 1,02,414 छात्रों ने परीक्षा पास की, जिससे ओवरऑल पास प्रतिशत 99.13% रहा। यहां भी लड़कियों ने बाजी मारी उनका पास प्रतिशत 99.48% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.81% दर्ज किया गया। हर साल की तरह इस बार भी CISCE के नतीजे उत्कृष्ट रहे, जो छात्रों की मेहनत और शिक्षा प्रणाली की मजबूती को दर्शाते हैं। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
How To Check ICSE, ISC Result 2026: ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- अब Results सेक्शन पर क्लिक करें और ICSE बोर्ड परीक्षा Results 2026 के लिंक को चुनें।
- सही कोर्स (Class 10 के लिए ICSE) / (Class 12 के लिए ISC) चुनें और अपनी लॉगिन डिटेल्स डालें, जिसमें आपकी यूनिक ID और जन्म की तारीख शामिल हो।
- यहां ICSE (Class 10) या ISC (Class 12) का आपका result स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ICSE, ISC Result 2026 Via Digilocker: डिजिलॉकर से ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले DigiLocker वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- फिर: “Issued Documents” या “Education” सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद Council for the Indian School Certificate Examinations चुनें।
- अब ICSE Class 10 Result 2026 / Marksheet पर क्लिक करें।
- यहां UID और Index Number जैसी जानकारी डालें।
- इसके बाद Marksheet डाउनलोड करें।
ICSE, ISC Result 2026 Marksheet: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम
- माता पिता का नाम
- रोल नंबर
- डेट ऑफ बर्थ
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- विषयवार मार्क्स
- कुल मार्क्स
ICSE, ISC Result: कब हुई थी परीक्षा
बता दें कि ICSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च, 2026 तक आयोजित की गईं थीं जबकि ISC कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थीं।
