एजुकेशन

CGBSE 10th, 12th Practical Exam 2023: जारी हुई 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 7, 2022, 09:09 PM IST

CGBSE 10th, 12th Practical Exam 2023, Chhattisgarh Board Exam 2023: सभी राज्य बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित कर रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ बोर्ड ने भी कक्षा 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया है। अभ्यर्थी यहां नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से छत्तीसगढ़ बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 2023 का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

स्टूडेंट्स cgbse.nic.in पर एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Photo : iStock

Chhattisgarh Board Exam 2023, CGBSE Class 10th, 12th Practical Exam Date 2023: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक जरूरी अपडेट है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

CBSE Practical Exam 2023: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी। छत्तीसगढ़ बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक दो शिफ्ट में होगा। स्टूडेंट्स अपने संबंधित स्कूल से सटीक तारीख का पता कर सकते हैं। ध्यान रहे कि जो स्टूडेंट्स परीक्षा में अनुपस्थित रहेंगे उनके लिए दोबारा परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा और उन्हें एब्सेंट मार्क कर दिया जाएगा।

CGBSE Date Sheet 2023: जल्द आएगा पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने अभी तक लिखित परीक्षाओं की तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख की घोषणा के बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। वहीं, इस साल 10वीं और 12वीं की तिमाही परीक्षा 26 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक हुई थी।

How to download CGBSE Class 10th, 12th Practical Exam Schedule 2022: ऐसे डाउनलोड करें छत्तीसगढ़ बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं ।
  • फिर होम पेज पर नोटिस सेक्शन में जाएं।
  • यहां 'हाई स्कूल / हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2023 के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रयोजना कार्य की व्यवस्था एवं अंक प्रेषण संबंधी निर्देश' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का टाइम टेबल खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम डेटशीट 2023 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

CGBSE Board Exam 2023: वेबसाइट पर रखें नजर

स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article