एजुकेशन

Tamil Nadu Board Exam 2023: जारी हुई तमिलनाडु बोर्ड एग्जाम की डेटशीट, dge.tn.gov.in पर ऐसे करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 7, 2022, 08:26 PM IST

Tamil Nadu Nadu Board Exam 2023, TN Board Exam Date Sheet 2023: तमिलनाडु बोर्ड ने आज 10वीं,‌ 11वीं और 12वीं परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

तमिल नाडु बोर्ड एग्जाम की डेट शीट जारी कर दी गई है।

Photo : iStock

Tamil Nadu Board Exam 2023, TN Board Exam 2023 Date Sheet, Tamil Nadu Board Class 10th SSLC, Class 12th HSC Date Sheet: बोर्ड परीक्षाएं कुछ ही महीनों में शुरू होने वाली हैं। ऐसे में सभी राज्य बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित कर रहे हैं। तमिलनाडु बोर्ड ने भी आज 10वीं,‌ 11वीं और 12वीं परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर तमिलनाडु बोर्ड एग्जाम 2023 का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

TN Board Exam 2023: कब होगी परीक्षा?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, तमिलनाडु बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी। ‌जबकि, कक्षा 11वीं की परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 13 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जाएंगी।‌ परीक्षा का आयोजन सुबह 10:15 बजे से 1:15 बजे तक होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

TN Board Exam 2023 Date Sheet: इतने स्टूडेंट्स होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल 11वीं की परीक्षा में लगभग 8.5 लाख और 10वीं की परीक्षा में 10 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। बता दें कि तमिलनाडु बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं फरवरी में शुरू होंगी और यह मार्च के पहले हफ्ते तक चलेंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

How to download Tamil Nadu Board Exam Date Sheet 2023: ऐसे डाउनलोड करें तमिल नाडु बोर्ड एग्जाम डेटशीट

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर जाएं ।
  • फिर होम पेज पर टाइम टेबल के सेक्शन में जाएं।
  • यहां 'SSLC, +1 and +2 2022-2023 - Public Examination March/April 2023 - Time Table' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने तमिलनाडु बोर्ड 10वीं, 11वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स तमिल नाडु बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2023 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

TN Board Exam 2023: यहां जानें अपडेट

बीते साल की बात करें तो कक्षा 12वीं में 93.76 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की थी। जबकि, कक्षा 10वीं में 90.07 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे थे। बोर्ड एग्जाम 2023 से जुड़े के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article