एजुकेशन

Bank Recruitment 2026: इस बैंक में अप्रेंटिस के 4500 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Central Bank Of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अप्रेंटिस के कुल 4500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप सेंट्रल बैंक के अप्रेंटिस के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Central Bank Of India Recruitment 2026: इस बैंक में अप्रेंटिस के 4500 पदों पर निकली वैकेंसी

Central Bank Of India Recruitment 2026: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 12 जून को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। वहीं रजिस्ट्रेश की आखिरी तारीख 22 जून 2026 है। यहां आप सेंट्रल बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

सेंट्रल बैंक में अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

सेंट्रल बैंक के अप्रेंटिस के पदों पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में डिग्री या ग्रेजुएशन की योग्यता होनी चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Central Bank Of India Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले centralbank.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Central Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Central Bank Of India Recruitment 2026 Sarkari Result: आवेदन शुल्क

यहां आवेदुन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category)/EWS/OBC (पुरुष) के लिए एप्लीकेशन फीस 944 रुपये व महिलाओं के लिए 708 रुपये आवेदन शुल्क है। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पीडब्ल्यूडी (PWD) व पुरुष उम्मीदवारों के लिए 236 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Central Bank Of India Apprentice Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

सेंट्रल बैंक के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो यहां अभ्यर्थियों का सेलेक्शन परीक्षा और स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। यहां 100 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज, अंग्रेजी, बैंक से जुड़े उत्पाद व सेवाओं से संबंधित सवाल और सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता विषय से सवाल पूछे जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article