गुड़हल का फूल सिर्फ देखने में खूबसूरत नहीं होता, बल्कि इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। स्किन केयर में इसका इस्तेमाल त्वचा को मुलायम और फ्रेश महसूस कराने के लिए किया जाता है। इसके फूलों को फेस मास्क में शामिल किया जा सकता है।
नीले रंग का अपराजिता का फूल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पारंपरिक घरेलू नुस्खों के लिए भी जाना जाता है।
2-3 ताजे गुड़हल के फूलों की पंखुड़ियां4-5 अपराजिता के फूल1-2 चम्मच एलोवेरा जेलजरूरत के अनुसार थोड़ा साफ पानी
सबसे पहले गुड़हल और अपराजिता के फूलों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। अब दोनों फूलों की पंखुड़ियों को मिक्सर या सिलबट्टे पर पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी डालकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
मास्क लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। अब तैयार पेस्ट की पतली परत चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आंखों और होंठों के आसपास इसे लगाने से बचें। करीब 10 मिनट बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें। पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
फेस मास्क लगाने के साथ स्किन का भी ध्यान रखें। पर्याप्त पानी पिएं, अच्छी नींद लें और रोजाना अपनी त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
संवेदनशील त्वचा, एलर्जी या किसी तरह की जलन की समस्या होने पर सावधानी रखें। मास्क लगाने के बाद खुजली, लालिमा या जलन हो तो तुरंत धो दें और दोबारा इस्तेमाल न करें।