जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरते ही बनाया नया रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah New Record: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत (New Zealand vs India) के बीच शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में भारत की शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लंबे समय बाद फिर से मैदान पर वापसी की और एक्शन में लौटते ही इस तेजतर्रार पेसर ने अपना प्रभाव छोड़ना शुरू कर दिया। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को बुमराह ने हिलाकर रख दिया और साथ ही टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Nov 19 2026, 10:31 IST
भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में बुमराह की दहाड़Image Credit : AP01 / 08

भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में बुमराह की दहाड़

टीम इंडिया और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में जसप्रीत बुमराह एक बार फिर टीम में लौटे और आते ही उन्होंने अपनी गेंदों से जबरदस्त छाप छोड़ी। साथ ही एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है, जिसके बारे में यहां हम जानेंगे।

वेलिंगटन में न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजीImage Credit : AP02 / 08

वेलिंगटन में न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी

भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच में भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे पारी की शुरुआत करने उतरे।

पहले ही ओवर में बुमराह का कमालImage Credit : AP03 / 08

पहले ही ओवर में बुमराह का कमाल

जसप्रीत बुमराह भारत के लिए दिन का पहला ओवर फेंकने आए और उन्होंने आते ही अपनी तीसरी ही गेंद पर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दे दिया। बुमराह ने न्यूजीलैंड के कप्तान व ओपनर टॉम लैथम को जीरो पर आउट कर दिया। जिस समय तक न्यूजीलैंड ने सिर्फ 2 रन ही बनाए थे।

दो और विकेट सस्ते में गिरेImage Credit : AP04 / 08

दो और विकेट सस्ते में गिरे

लैथम के विकेट के बाद अंशुल कंबोज ने ओपनर डेवोन कॉनवे (4 रन) को भी सस्ते में आउट किया, जबकि आकाशदीप ने रचिन रविंद्र (15) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। दोनों ही मौकों पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कैच लपके।

बुमराह ने मिडिल ऑर्डर में भी मचाई हलचलImage Credit : AP05 / 08

बुमराह ने मिडिल ऑर्डर में भी मचाई हलचल

इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने फिर लय पकड़ी और न्यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर के दो शानदार बल्लेबाजों- डेरिल मिचेल (1 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (5 रन) को सस्ते में आउट कर दिया। ये दोनों विकेट 18 रन के अंतराल में गिरे।

जसप्रीत बुमराह ने बनाया नया टेस्ट रिकॉर्डImage Credit : AP06 / 08

जसप्रीत बुमराह ने बनाया नया टेस्ट रिकॉर्ड

इसी के साथ भारत के टॉप पेसर जसप्रीत बुमराह ने अपने 3 विकेट लेते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने भारत के महान पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ते हुए, भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में पहली बार एंट्री हासिल कर ली है।

ब्लंडेल बने बुमराह के 237वें शिकारImage Credit : X/BCCI07 / 08

ब्लंडेल बने बुमराह के 237वें शिकार

टॉम ब्लंडेल का विकेट जसप्रीत बुमराह के टेस्ट करियर का 237वां विकेट साबित हुआ। वो महान पूर्व पेसर जवागल श्रीनाथ (236 विकेट) से आगे निकल गए हैं। श्रीनाथ ने ये विकेट 67 टेस्ट मैचों में लिए थे, जबकि बुमराह ने 53 टेस्ट मैचों में श्रीनाथ के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।

अब ये हैं टेस्ट में भारत के सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-10 बॉलरImage Credit : X/ICC08 / 08

अब ये हैं टेस्ट में भारत के सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-10 बॉलर

अनिल कुंबले (619 विकेट), आर अश्विन (537 विकेट), कपिल देव (434 विकेट), हरभजन सिंह (417 विकेट), रवींद्र जडेजा (356 विकेट), ईशांत शर्मा (311 विकेट), जहीर खान (311 विकेट), बिशन सिंह बेदी (266 विकेट), बीएस चंद्रशेखर (266 विकेट) और जसप्रीत बुमराह (237 विकेट)।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!