एजुकेशन

CBSE 10th 12th Result 2025: मई में जारी होगा सीबीएसई 10वीं व 12वीं रिजल्ट, cbseresults.nic.in पर ऐसे चेक करें मार्क्स

CBSE 10th 12th Result 2025 released soon at cbse.gov.in, cbseresults.nic.in: सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चली थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Image

CBSE 10th 12th Result 2025

CBSE 10th 12th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता। एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको CBSE10 स्पेस रोल नंबर या CBSE12 स्पेस रोल नंबर टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

CBSE Class 10th 12th Result 2025: कब तक जारी होगा रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चली थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही सीबीएसई रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download CBSE Result 2025

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Board Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

सीबीएसई बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article