एजुकेशन

GATE 2027 Registration: गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू, DigiLocker से आवेदन हुआ अनिवार्य

GATE 2027 Registration: आईआईटी मद्रास द्वारा गेट 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए आवेदन डिजिलॉकर के माध्यम से पूरे किए जाएंगे।

Image

GATE 2027 Registration (Photo - AI)

GATE 2027 Registration: इंजीनियरिंग और साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास द्वारा आज, 27 अगस्त 2026 से GATE 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि पहले आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होनी थी, जिसे स्थगित करते हुए डेट आगे बढ़ा दी गई। लेकिन अब छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। गेट 2027 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन की डेट

GATE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू27 अगस्त, 2026
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट27 सितंबर, 2026
लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट5 अक्टूबर, 2026
एप्लीकेशन में सुधार की विंडो14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2026
सिटी स्लिप जारी करने की डेट4 जनवरी, 2027
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट-
GATE 2027 परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी, 2027
रिजल्ट19 मार्च 2027
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - France में पढ़ने के लिए क्या हैं भाषा को लेकर नियम? जाने से पहले करें तैयारी

इस बार DigiLocker के जरिए रजिस्ट्रेशन हुआ अनिवार्य

IIT मद्रास ने GATE 2027 की आवेदन प्रक्रिया को सुगम, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए DigiLocker का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। बता दें कि उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, प्रोफाइल फोटो, पता और सत्यापित आईडी कार्ड नंबर जैसी सभी मुख्य जानकारियां डिजीलॉकर के माध्यम से ऑटो-फिल फॉर्म में ले ली जाएंगी। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन फॉर्म भरने से पहले अपना डिजीलॉकर अकाउंट बना लें या अपने मौजूदा अकाउंट में सभी विवरण अपडेट रखें ताकि फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

GATE 2027

GATE 2027

उम्मीदवारों को बता दें कि वह gate2027.iitm.ac.in पर जा सकते हैं और वहां दिए गए गेट 2027 के रजिस्ट्रेशन के लिए डिजीलॉकर का लिंक नजर आएगा, जिस पर क्लिक करते ही आप सीधा डिजीलॉकर की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे और आवदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

परीक्षा की तिथियां और नया 'रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन' पेपर

GATE 2027 परीक्षा का आयोजन 30 विभिन्न विषयों के लिए किया जाएगा। परीक्षा की मुख्य तिथियां 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 निर्धारित की गई हैं। इसके साथ ही इस साल IIT मद्रास ने उभरती हुई तकनीकों को ध्यान में रखते हुए 'रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन' (RA) नाम से एक नया विषय जोड़ा है। इसके साथ ही अभ्यर्थी उपलब्ध सभी 30 विषयों की सूची और उनका विस्तृत सिलेबस आधिकारिक पोर्टल से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

कैटेगरीआवेदन शुल्क
अनारक्षित उम्मीदवार के लिए बिना लेट फीस के शुल्कRs 2,000
लेट फीस के साथ अनारक्षित उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्कRs 2,500
महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क Rs 1,000
लेट फीस के सााथ महिलाओं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क Rs 1,500

इन बातों पर भी दें खास ध्यान

- GATE परीक्षा में अभ्यर्थी अपनी मुख्य शाखा के अलावा एक स्वीकृत कॉम्बिनेशन वाला सेकेंडरी पेपर (Two-Paper Combination) भी चुन सकते हैं। नए रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन पेपर का चयन करने वाले छात्र इसके संयोजन को ध्यान से चेक करें।

- यदि आप 27 सितंबर 2026 तक पंजीकरण नहीं कर पाते हैं, तो आपको अतिरिक्त लेट फीस देकर विस्तारित अवधि में आवेदन करने का मौका मिलेगा।

- डिजीलॉकर में अपना आधार या अन्य सरकारी पहचान पत्र लिंक कर लें ताकि वेरिफिकेशन के समय कोई गड़बड़ी न हो और आवेदन प्रक्रिया बिना किसी दिक्कत के पूरी हो सके।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article