2026 Best Openers: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक: द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सेंचुरी लगाने में सफल रही है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 101 करोड़ रुपये की कमाई कर निर्माताओं की झोली भर दी है। इतनी बड़ी ओपनिंग लेने के बाद भी यश की 'टॉक्सिक', रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही। तो चलिए 2026 की बेस्ट ओपनर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह इस लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है।
'टॉक्सिक: द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' में यश ने अहम रोल निभाया है। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर भारत में 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। फिल्म की कमाई शानदार रही लेकिन 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड यह तोड़ नहीं पाई।
सनी देओल की वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' ने ओपनिंग डे पर 32.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस मूवी में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम रोल में नजर आए थे।
अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'धमाल 4' ने ओपनिंग डे पर 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था।
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने भारत में रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 12.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। यह मूवी हिट रही थी।